: रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एण्ड एम्प्लाईमेंट कान्क्लेव के तहत कार्यक्रम सम्पन्न
Barkat Qureshi / Fri, Jun 27, 2025 / Post views : 269
रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एण्ड एम्प्लाईमेंट कान्क्लेव के तहत कार्यक्रम सम्पन्न
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा 27 जून 2025/ प्रदेश में औद्योगिक, कौशल विकास, स्वरोजगार एवं रोजगार को बढ़ावा देने के लिये शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में रतलाम जिले में रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एण्ड एम्प्लाईमेंट (राइज) कान्क्लेव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में जिला उद्योग विभाग, उद्यानिकी, ग्रामीण आजीविका मिशन व आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारियों ने विभाग में संचालित स्वरोजगार योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर रतलाम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत, जिला पंचायत सदस्य श्री लीलाधर बांके, महाप्रबन्धक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री सचिन रोमड़े सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे प्रदेश में हर वर्ग के लिए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं संचालित है। इन योजनाओं से प्रदेश का हर वर्गयोजना का लाभ ले सकता हैं। उन्होने कहा कि आज हमारी मातृशक्ति स्व-सहायता समूह जुड़कर आगे बढ़ रही है और हमारे जिले को गौरवान्वित कर रही है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्यप्रदेश शासन की अनेक रोजगारोन्मुखी योजनाएं संचालित है। सभी उन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर अपना व्यवसाय प्रारम्भ कर सकते हैं।
जिले के 660 हितग्राहियों को 742.8 लाख रूपये ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किये
कार्यक्रम में शासन द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत 660 हितग्राहियों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से 742.8 लाख रूपये का ऋण स्वीकृति पत्र का वितरित किये गये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत 24 हितग्राहियों को 153.3 करोड़ रूपये, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के तहत 3 हितग्राहियों को 1.79 लाख रूपये, पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 366 हितग्राहियों को 327.78 लाख रूपये, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को 71.26 लाख रूपये, संत रविदास स्वरोजगार योजना के तहत 1 हितग्राही को 12.67 लाख रूपये तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 261 हितग्राहियों को 176 लाख रूपये के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किये गये।
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा 27 जून 2025/ प्रदेश में औद्योगिक, कौशल विकास, स्वरोजगार एवं रोजगार को बढ़ावा देने के लिये शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में रतलाम जिले में रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एण्ड एम्प्लाईमेंट (राइज) कान्क्लेव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में जिला उद्योग विभाग, उद्यानिकी, ग्रामीण आजीविका मिशन व आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारियों ने विभाग में संचालित स्वरोजगार योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर रतलाम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत, जिला पंचायत सदस्य श्री लीलाधर बांके, महाप्रबन्धक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री सचिन रोमड़े सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे प्रदेश में हर वर्ग के लिए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं संचालित है। इन योजनाओं से प्रदेश का हर वर्गयोजना का लाभ ले सकता हैं। उन्होने कहा कि आज हमारी मातृशक्ति स्व-सहायता समूह जुड़कर आगे बढ़ रही है और हमारे जिले को गौरवान्वित कर रही है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्यप्रदेश शासन की अनेक रोजगारोन्मुखी योजनाएं संचालित है। सभी उन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर अपना व्यवसाय प्रारम्भ कर सकते हैं।
जिले के 660 हितग्राहियों को 742.8 लाख रूपये ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किये
कार्यक्रम में शासन द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत 660 हितग्राहियों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से 742.8 लाख रूपये का ऋण स्वीकृति पत्र का वितरित किये गये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत 24 हितग्राहियों को 153.3 करोड़ रूपये, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के तहत 3 हितग्राहियों को 1.79 लाख रूपये, पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 366 हितग्राहियों को 327.78 लाख रूपये, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को 71.26 लाख रूपये, संत रविदास स्वरोजगार योजना के तहत 1 हितग्राही को 12.67 लाख रूपये तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 261 हितग्राहियों को 176 लाख रूपये के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किये गये।विज्ञापन
विज्ञापन