: लायन्स हायर सेकंडरी स्कूल, गणमान्य नागरिको एवं काग्रेसीयो द्वारा मनाया गया शहीद दिवस
Barkat Qureshi / Thu, Jan 30, 2025 / Post views : 186
लायन्स हायर सेकंडरी स्कूल, गणमान्य नागरिको एवं काग्रेसीयो द्वारा मनाया गया शहीद दिवस
शहीद दिवस भारत में उन वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने देश की आजादी और समृद्धि के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। भारत में शहीद दिवस साल में दो बार मनाया जाता है- पहला, 30 जनवरी और 23 मार्च। इन दोनों दिनों का ऐतिहासिक महत्व है।
शहीद दिवस के अवसर पर आज लायंस हायर सेकंडरी स्कूल मूंदी के विद्यार्थियों ने एवं लायंस क्लब मूंदी अधिकारी एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं,नगर परिषद मूंदी के पूर्व अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह पटेल, समाजसेवी नारायण राठौर, लोकेश राठौर, लायंस शिक्षण समिति अध्यक्ष नंदलाल जैन, सचिव लायन डॉ आर एस देसाई, लायन राजीव कानूगो, लायंस हायर सेकंडरी स्कूल नर्मदानगर के प्राचार्य सुरेन्द्र कुमार अतुलकर, लायंस हायर सेकंडरी स्कूल मूंदी के प्राचार्य जे. एस. डोडे, प्रधान पाठिका शेख नसीम आरा, वरिष्ठ शिक्षक सीताराम मालाकार एवं समस्त लायंस परिवार ने गांधी चौक पर स्थित राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर,वीर शहीदो का बलिदान, नही भूलेगा हिन्दुस्तान के नारे लगाते हुए सभी शहीदों की वीरता और बलिदान को याद करते हुए मौन धारण कर महात्मा गॉधी व अन्य शहीदों को श्रद्वाजलि अर्पित की
इस अवसर पर मूंदी नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष व काग्रेस के वरिष्ठ लक्ष्मण पटेल एवं लोकेश राठोर ने कहा कि 30 जनवरी और 23 मार्च को शहीद दिवस मनाना न केवल वीर सपूतों को याद करने का अवसर है, बल्कि यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि हमारी आजादी और देश की समृद्धि के लिए सैकडो लोगों ने अपनी जान गंवाई। शहीद दिवस, बलिदान और सम्मान का दिन है। यह केवल महात्मा गांधी की याद में ही नहीं, बल्कि उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों के लिए भी है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। यह दिवस हमें उनकी कुर्बानियों की याद दिलाता है और स्वतंत्रता व देशभक्ति के महत्व को समझने का अवसर प्रदान करता है।
शहीद दिवस भारत में उन वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने देश की आजादी और समृद्धि के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। भारत में शहीद दिवस साल में दो बार मनाया जाता है- पहला, 30 जनवरी और 23 मार्च। इन दोनों दिनों का ऐतिहासिक महत्व है।
शहीद दिवस के अवसर पर आज लायंस हायर सेकंडरी स्कूल मूंदी के विद्यार्थियों ने एवं लायंस क्लब मूंदी अधिकारी एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं,नगर परिषद मूंदी के पूर्व अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह पटेल, समाजसेवी नारायण राठौर, लोकेश राठौर, लायंस शिक्षण समिति अध्यक्ष नंदलाल जैन, सचिव लायन डॉ आर एस देसाई, लायन राजीव कानूगो, लायंस हायर सेकंडरी स्कूल नर्मदानगर के प्राचार्य सुरेन्द्र कुमार अतुलकर, लायंस हायर सेकंडरी स्कूल मूंदी के प्राचार्य जे. एस. डोडे, प्रधान पाठिका शेख नसीम आरा, वरिष्ठ शिक्षक सीताराम मालाकार एवं समस्त लायंस परिवार ने गांधी चौक पर स्थित राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर,वीर शहीदो का बलिदान, नही भूलेगा हिन्दुस्तान के नारे लगाते हुए सभी शहीदों की वीरता और बलिदान को याद करते हुए मौन धारण कर महात्मा गॉधी व अन्य शहीदों को श्रद्वाजलि अर्पित की
इस अवसर पर मूंदी नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष व काग्रेस के वरिष्ठ लक्ष्मण पटेल एवं लोकेश राठोर ने कहा कि 30 जनवरी और 23 मार्च को शहीद दिवस मनाना न केवल वीर सपूतों को याद करने का अवसर है, बल्कि यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि हमारी आजादी और देश की समृद्धि के लिए सैकडो लोगों ने अपनी जान गंवाई। शहीद दिवस, बलिदान और सम्मान का दिन है। यह केवल महात्मा गांधी की याद में ही नहीं, बल्कि उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों के लिए भी है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। यह दिवस हमें उनकी कुर्बानियों की याद दिलाता है और स्वतंत्रता व देशभक्ति के महत्व को समझने का अवसर प्रदान करता है।विज्ञापन
विज्ञापन