Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: लीनेस क्लब आफ खंडवा ग्रेटर ने दादाजी मंदिर परिसर में गणतंत्र दिवस मनाया

Barkat Qureshi / Mon, Jan 27, 2025 / Post views : 288

Share:
लीनेस क्लब आफ खंडवा ग्रेटर ने दादाजी मंदिर परिसर में गणतंत्र दिवस मनाया आल इंडिया ‌लीनेस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट एम पी1 कृषणिका लीनेस क्लब आफ खंडवा ग्रेटर द्वारा स्वर्णिम भारत... विरासत ओर विकास की थीम पर दादाजी मंदिर के हरिहर भवन में हर्षोउल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। क्लब सचिव अंजली रेवतानी ने बताया,अध्यक्ष रीना गुप्ता ने इस अवसर पर झंडावंदन किया, तत्पश्चात सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कर गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। लीनेस एरिया आफिसर अनिता पिल्ले ने अपने उद्बोधन में कहा कि 26 जनवरी 1950 का दिन हमारे इतिहास का गौरवशाली दिन था क्योंकि इसी दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ। और हमारा देश एक लोकतांत्रिक गणराज्य बना,यह दिवस हमें न केवल, अपने अधिकारों की याद दिलाता है, बल्कि कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। कार्यक्रम में एरिया आफिसर अनिता पिल्ले, अध्यक्ष रीना गुप्ता, सचिव अंजली रेवतानी, कोषाध्यक्ष पूजा अग्रवाल,पी.आर.ओ. मोनिका शर्मा,डि.चेअर पर्सन तान्या खेटपाल, पिंकी दीक्षित, रविन्द्रदर आनंद,मधु सहजवानी, वीणा अठोंत्रा ,दीप्ति थापक, श्वेता दाढ़, प्रिया अंगोले ,भावना हेमवानी ,सीमा सोमानी मौजूद थे

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें