Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: लोकनिर्माण विभाग ठेकेदार भूपेन्द्र चौहान की दबंगाई

Barkat Qureshi / Wed, Mar 19, 2025 / Post views : 255

Share:
  लोकनिर्माण विभाग ठेकेदार भूपेन्द्र चौहान की दबंगाई गुणवत्ताहीन रोड निर्माण के बिल निकालने के ऐवज में इंजीनियर से की मारपीट। लेब टेस्ट के बाद सैंपल हुए फेल लोक निर्माण विभाग ने रोका लाखों का बिल बुरहानपुर जिले के लोकनिर्माण विभाग के ठेकेदार भूपेंद्र चौहान ने इंजीनियर से की मारपीट, ठेकेदार द्वारा गुणवत्ताहीन रोड निर्माण के एवज में बिल निकालने का बना रहा था दबाव, लैब टेस्ट के बाद सेंपल हुए थे फेल, विभाग ने रोका है बिल। बुरहानपुर जिले के ग्राम धामनगांव से नानगांव के लिए पी डब्ल्यू डी विभाग द्वारा रोड का कार्य किया जा रहा है, इस रोड का ठेका बुरहानपुर के स्थानीय ठेकेदार भूपेंद्र चौहान ने लिया इस कार्य की लागत लगभग 5 करोड़ है, किन्तु ठेकेदार द्वारा इस रोड निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है जिस कारण रोड गुणवत्ताहीन बन रहा है, अभी तक ठेकेदार द्वारा 5 किलो मीटर का रोड निर्माण किया गया है, जिसके बिल निकलना थे किंतु इंजीनियर द्वारा रोड की गुणवत्ता की जाँच लैब में करवाई गई जिसमें रोड गुणवत्ताहीन पाया गया इसी के चलते इंजीनियर ने ठेकेदार का बिल रोक दिया और ठेकेदार भूपेंद्र चौहान को पुनः रोड गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए कहा किन्तु ठेकेदार ने दबंगाई दिखाते हुए इंजीनियर पर दबाव बनाने लगा जब इंजीनियर ने बिल निकालने से साफ इंकार कर दिया तो ठेकेदार ने बौखलाहट निकलते हुए इंजीनियर की पी डब्ल्यू डी विभाग परिसर में ही जमकर पिटाई कर दी, जिसके बाद इंजीनियर ने ठेकेदार भूपेंद्र चौहान के खिलाफ शिकारपुरा थाने पहुचकर लिखित शिकायत दर्ज की और शासकीय कार्य मे बाधा का भी आरोप लगाया है क्योंकि जब ठेकेदार ने इंजीनियर के साथ हाथापाई की तब इंजीनियर ड्यूटी पर था और कार्यालय परिसर में ही विवाद हुआ है, अब देखना यह होगा कि क्या ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही होती है या फिर यह अपने रसूखदार होने का फायदा उठाते है। पदमरेखा श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग। वही जब इस सबंन्ध मे शिकारपुरा थाना प्रभारी कमल सिंह प पवार से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि इंजीनियर द्वारा ठेकेदार के खिलाफ शिकायत की गई है जिसके आधार पर प्रकरण दर्ज हुआ है, अब देखना यह होगा की क्या पुलिस कार्यवाही करती है या फिर रसूख के आगे नतमस्तक दिखाई देगी पुलिस। यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें