: लोकमाता अहिल्याबाई की 300 वीं जन्म जयंती भाजपा धूम धाम से मनायेगी
Barkat Qureshi / Mon, May 19, 2025 / Post views : 246
लोकमाता अहिल्याबाई की 300 वीं जन्म जयंती भाजपा धूम धाम से मनायेगी
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा -भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक भाजपा जिला कार्यालय कमल कुंज में आयोजित की गई। बैठक में लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वी जन्म जयंति के उपलक्ष्य में आगामी 21 से 31 मई तक दिवसीय कार्यक्रमों की विस्तृत रूप से कार्य योजना बनाकर दायित्व सौंपे गये। जानकारी देते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष विनीत गीते ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन एक आदर्श जीवन था। उनकी न्याय और नीति का अनुशरण हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी भी करते हैं। जीवन पर्यन्त कठिनाईयों से संघर्ष करते हुए भी अपनी जनता के प्रति समर्पित रहकर कार्य करते हुए न्याय प्रिय शासन की स्थापना की। बाल्यकाल से ही अहिल्याबाई होल्कर भगवान शिव की अनन्य भक्त थी। उन्होने शिव मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया और कई घाटों, कुओं, एवं बावड़ियों का निर्माण कराया। जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आगामी 21 से 31 मई तक होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पहुॅचेंगे।
कार्यक्रम के सह संयोजक प्रियंका दुबे एवं अनिता अग्रवाल ने भी उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। अंत में आभार कार्यक्रम के सह संयोजक सुनील दुबे ने माना। कार्यक्रम में गजेन्द्र शाह, दर्शन सिंह गहलोद, भागवत शाह ढोके, राधेश्याम गौर, राजेश गोदारा, नितेश बादर, बंशीलाल पंवार, मुकेश पटेल, अतुल बारंगे, सुनील डूडी, संतोष गौर, गौरव काशिव, अनिल राजपूत, राजेन्द्र मीणा, सूरज विश्नोई, गयाप्रसाद पाण्डे, भूपेन्द्र तोमर, पूजा शर्मा, सपना अग्रवाल, ममता राठौर सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा -भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक भाजपा जिला कार्यालय कमल कुंज में आयोजित की गई। बैठक में लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वी जन्म जयंति के उपलक्ष्य में आगामी 21 से 31 मई तक दिवसीय कार्यक्रमों की विस्तृत रूप से कार्य योजना बनाकर दायित्व सौंपे गये। जानकारी देते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष विनीत गीते ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन एक आदर्श जीवन था। उनकी न्याय और नीति का अनुशरण हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी भी करते हैं। जीवन पर्यन्त कठिनाईयों से संघर्ष करते हुए भी अपनी जनता के प्रति समर्पित रहकर कार्य करते हुए न्याय प्रिय शासन की स्थापना की। बाल्यकाल से ही अहिल्याबाई होल्कर भगवान शिव की अनन्य भक्त थी। उन्होने शिव मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया और कई घाटों, कुओं, एवं बावड़ियों का निर्माण कराया। जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आगामी 21 से 31 मई तक होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पहुॅचेंगे।
कार्यक्रम के सह संयोजक प्रियंका दुबे एवं अनिता अग्रवाल ने भी उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। अंत में आभार कार्यक्रम के सह संयोजक सुनील दुबे ने माना। कार्यक्रम में गजेन्द्र शाह, दर्शन सिंह गहलोद, भागवत शाह ढोके, राधेश्याम गौर, राजेश गोदारा, नितेश बादर, बंशीलाल पंवार, मुकेश पटेल, अतुल बारंगे, सुनील डूडी, संतोष गौर, गौरव काशिव, अनिल राजपूत, राजेन्द्र मीणा, सूरज विश्नोई, गयाप्रसाद पाण्डे, भूपेन्द्र तोमर, पूजा शर्मा, सपना अग्रवाल, ममता राठौर सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।विज्ञापन
विज्ञापन