: लोक अदालत का सबसे बड़ा गुण शीघ्र एवं सुलभ न्याय उपलब्ध करवाना है.न्यायाधीश-पियूष भावे
Barkat Qureshi / Wed, Mar 5, 2025 / Post views : 165
लोक अदालत का सबसे बड़ा गुण शीघ्र एवं सुलभ न्याय उपलब्ध करवाना है.न्यायाधीश-पियूष भावे
जावर:- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 08.03.2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार आदि के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा के अध्यक्ष श्रीमती ममता जैन के मार्गदर्शन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा के सचिव/न्यायाधीश श्री पियूष भावे की अध्यक्षता व जिला विधिक सहायता अधिकारी कुमारी अनुपमा मुजाल्दे के समन्वय से आज मंगलवार दिनांक 04.03.2025 को ग्राम पंचायत कार्यालय जावर जिला खण्डवा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया गया । उक्त अवसर पर ग्राम पंचायत के सचिव नरेन्द्र प्रजापति व पैरालीगल वालटियर्स नारायण फरकले व राजेन्द्र माणिक,पप्पू बौरासी,रामेश्वर मालवीय, गोविंद पाचौरे,सोनु मालवीय, सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।इस अवसर पर न्यायाधीश श्री पियूष भावे द्वारा उक्त शिविर में उपस्थित लोगों को नेशनल लोक अदालत का महत्व आदि के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि लोक अदालत का सबसे बड़ा गुण शीघ्र एवं सुलभ न्याय उपलब्ध करवाना है. साथ ही उनके द्वारा विधिक सेवा योजना, निशुल्क विधिक सहायता, लीगल एड डिफेंस, आदि की जानकारी दी गयी। शिविर के दौरान उपस्थित गामवासी को लोक अदालत की प्रकिया व महत्व आदि के संबंध में पम्पलेट वितरित किये गये।कार्यकम का संचालन पैरालीगल वालंटियर्स नारायण फरकले द्वारा किया गया ।
जावर:- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 08.03.2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार आदि के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा के अध्यक्ष श्रीमती ममता जैन के मार्गदर्शन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा के सचिव/न्यायाधीश श्री पियूष भावे की अध्यक्षता व जिला विधिक सहायता अधिकारी कुमारी अनुपमा मुजाल्दे के समन्वय से आज मंगलवार दिनांक 04.03.2025 को ग्राम पंचायत कार्यालय जावर जिला खण्डवा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया गया । उक्त अवसर पर ग्राम पंचायत के सचिव नरेन्द्र प्रजापति व पैरालीगल वालटियर्स नारायण फरकले व राजेन्द्र माणिक,पप्पू बौरासी,रामेश्वर मालवीय, गोविंद पाचौरे,सोनु मालवीय, सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।इस अवसर पर न्यायाधीश श्री पियूष भावे द्वारा उक्त शिविर में उपस्थित लोगों को नेशनल लोक अदालत का महत्व आदि के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि लोक अदालत का सबसे बड़ा गुण शीघ्र एवं सुलभ न्याय उपलब्ध करवाना है. साथ ही उनके द्वारा विधिक सेवा योजना, निशुल्क विधिक सहायता, लीगल एड डिफेंस, आदि की जानकारी दी गयी। शिविर के दौरान उपस्थित गामवासी को लोक अदालत की प्रकिया व महत्व आदि के संबंध में पम्पलेट वितरित किये गये।कार्यकम का संचालन पैरालीगल वालंटियर्स नारायण फरकले द्वारा किया गया ।विज्ञापन
विज्ञापन