Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: लोटेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय रहेगा भव्य आयेाजन

Barkat Qureshi / Tue, Feb 25, 2025 / Post views : 198

Share:
लोटेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय रहेगा भव्य आयेाजन मूंदी नगर महाभारत काल के प्राचीन हिंदू मंदिर लोटेश्वर महादेव के लिए जाना जाता है। इस महाभारत कालीन प्राचीन मंदिर में प्रतिवर्ष लोटेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्री के अवसर पर अनेको कार्यक्रम किये जाते है महाशिवरात्री के शुभ अवसर पर मूंदी के बीड रोड पर घोडा घाट के पास स्थित लोटेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवऱात्री के अवसर पर तीन दिवस का भव्य आयोजन रखा गया है। समिति के अन्टु शर्मा ने बताया कि प्रथम दिवस 25/02/2025 को गणपति पूजन एवं समस्त मंडल पूजन व अभिषेक का कार्यक्रम एवं द्वितीय दिवस 26/02/2025 को महाशिवरात्री के अवसर पर पूजन अभिषेक एंव रात्री महाअभिषेक किया जावेगा एवं अंतिम तृतीय दिवस 27/02/2025 को हवन पूजन एवं पूर्णाहुति एवं खिचडी प्रसादी का वितरण किया जावेगा। आयोजन के प्रेरणा स्त्रोत लोटेश्वर मंदिर के मंहत श्री शिव गिरी महाराज के मार्गदर्शन में समस्त कार्यक्रम उज्जैन से पधारे पंडित आचार्य सुरेश कृष्ण महाराज एवं पंडित नरेंद्र जी नगर के द्वारा संपूर्ण अभिषेक पूजन विधि कराई जाएगी महाशिवरात्रि को महा अभिषेक भी होगा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें