Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: वन विभाग ने अवैध सागोन लकडी जब्त की

Barkat Qureshi / Mon, Feb 3, 2025 / Post views : 193

Share:
वन विभाग ने अवैध सागोन लकडी जब्त की दिनांक 03.02.2025 को सुबह समय 6:00 बजे लगभग मुखबिर की सूचना पर मु०व०स० महोदय नर्मदा पुरम श्री अशोक कुमार के निर्देशन एंव वनमंडलाधिकारी हरदा सामान्य श्री अनिल चोपड़ा के मार्ग दर्शन में वन परिक्षेत्र हंडिया के कायागांव में उप वनमंडलाधिकारी (उ०) हरदा सामान्य श्री संजय कुमार जैन उप वनमंडलाधिकारी (द०) हरदा सामान्य श्री ओमप्रकाश विडारे, वन परिक्षेत्र अधिकारी हंडिया सामान्य श्री सुरेश कुमार के हमराह वन स्टाफ एंव पुलिस स्टाफ द्वारा दबिश दी गई। मौके पर कायागांव के खेत से अवैध सागौन के 44 नग 7.09 घ०मी० काष्ठ, 03 आरे एंव 02 मोटर साइकल जप्त की गई। भारतीय वन अधिनियम 1927 के अंतर्गत एंव म०प्र० वनोपज व्यापार विनियम अधिनियम 1969 की धारा 5,15,16 में दर्ज किया गया। विधिवत वन अपराध प्रकरण दर्ज कर प्रकरण की विवेचना की जा रही है। एंव संलिप्त आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें