Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: वार्ड पार्षद अपने क्षेत्र में साफ-सफाई व विकास कार्यों पर ध्यान दें, कलेक्टर श्री सिंह ने टिमरनी में वार्ड पार्षदों से चर्चा की

Barkat Qureshi / Sat, Feb 8, 2025 / Post views : 192

Share:
वार्ड पार्षद अपने क्षेत्र में साफ-सफाई व विकास कार्यों पर ध्यान दें, कलेक्टर श्री सिंह ने टिमरनी में वार्ड पार्षदों से चर्चा की हरदा 7 फरवरी 2025/ कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शुक्रवार को टिमरनी के रैन बसेरा में नगरीय निकाय के वार्ड पार्षदों से चर्चा की और कहा कि पार्षदगण अपने वार्ड में स्वच्छता अभियान के तहत सक्रिय रहकर अपने वार्ड व नगर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने में भागीदार बनें। उन्होने कहा कि पार्षदगण अपने-अपने वार्ड के विकास की कार्य योजना बनाएं, उसी के अनुसार विकास कार्य कराये जायेंगे। इस दौरान एसडीएम टिमरनी श्री महेश बड़ोले भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने इस दौरान उपस्थित पार्षदों से कहा कि वे अपने वार्ड का नियमित भ्रमण करें तथा वार्ड में संचालित विकास कार्यों तथा स्वच्छता संबंधी गतिविधियों पर नजर रखें। उन्होने कहा कि नगरीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि अपने भ्रमण के दौरान देखें कि उनके वार्ड के नागरिकों को सफाई व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं कि नहीं। उन्होने कहा कि टिमरनी नगर में पुर्नघनत्वीकरण योजना के तहत खण्डहर हो चुके पूराने जीर्णशीर्ण सरकारी भवनों के स्थान पर नये विकास कार्य कराये जायेंगे। इस दौरान उपस्थित पार्षदों ने कलेक्टर श्री सिंह को अपने-अपने वार्डों में आ रही समस्याओं के बारे में बताया, जिस पर उन्होने उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिये।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें