Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: विकास खंड छैगांव माखन के ग्राम आवल्यां में उदय संस्था के द्वारा बाल श्रम निषेध दिवस कार्यक्रम का आयोजन आर. सी. मिशन शाला में किया गया

Barkat Qureshi / Thu, Jun 12, 2025 / Post views : 340

Share:
विकास खंड छैगांव माखन के ग्राम आवल्यां में उदय संस्था के द्वारा बाल श्रम निषेध दिवस कार्यक्रम का आयोजन आर. सी. मिशन शाला में किया गया प्रतिभागी संख्या- 250 बाल श्रम निषेध दिवस कार्यक्रम में छैगांव माखन थाने से उप निरीक्षक श्री प्रकाश मंडलोई, ग्राम निहलवाड़ी सरपंच प्रतिनिधि अभिषेक दामोदर, ग्राम अवलिया सरपंचया श्रीमती प्रेमलता पटेल का स्वागत बच्चों द्वारा स्वागत ताली के माध्यम से किया ,कार्यक्रम का उद्देश्य लखन बरोले के द्वारा बताया गया रूखमणी राजपूत द्वारा बाल श्रम निषेध दिवस क्यों मनाया जाता है। और इसको मनाने के पीछे क्या कारण रहे हैं इसको लेकर बच्चों से आपसी चर्चा की गई , अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम संगठन द्वारा बच्चों के अधिकारों को लेकर के आपसी चर्चा की गई । जिसमें बच्चों से सवाल किए गए बाल श्रम किस प्रकार के बच्चे करते हैं। 25 बच्चों के द्वारा बताया गया है कमजोर वर्ग गरीब समुदाय वह ट्रायबल एरिया के बच्चे बाल श्रम करते हैं। जिनको रोटी, भोजन कपड़ा केवल यही चीजे भी बड़ी मुश्किल से मिल पाती हैं वहां शिक्षा से भी पीछे रहते हैं ,बाल श्रम को किस प्रकार रोक सकते हैं. ग्राम निहलवाड़ी सरपंच प्रतिनिधि श्री अभिषेक दामोदर जी के द्वारा बाल श्रम रोकने के कुछ उपाय को बच्चों से साझा किया गया और बीच बीच में स्टाफ के द्वारा बच्चों की समझ बनाने को लेकर प्रश्नों को लेकर संवाद भी करवाया गया, छैगांव माखन थाने से आए उप निरीक्षक श्री प्रकाश मंडलोई द्वारा *बाल श्रम करने वाले बच्चों की मदद व उन्हें किस प्रकार मार्गदर्शित कर सकते हैं। इस विषय में बच्चों को जागरूक किया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई कुछ केसों के उदाहरण से बच्चों की समझ बनाने की कोशिश की ताकि बच्चे बाल श्रम ना करें उन्होंने *पौधारोपण* के विषय में बच्चों को बताया जिसमें उन्होंने स्वयं के पौधे का रोपण कर किस प्रकार उसको सिंच रहे हैं। बताया बच्चों ने निर्णय लिया हम भी ग्राम स्तर पर बीजों को इकट्ठा कर बीजारोपण कर बारीश में पौधारोपण करेंगे और एक-एक पौधा अपने नाम से जरुर लगाएंगे, बाल श्रम रोकने के नियोजन बालसमूह किशोरी समूह के माध्यम से किया गया बच्चों ने निर्णय लिया अगर कोई बच्चे बाल श्रम करते हैं तो हम समूह के माध्यम से उनके पालकों को समझाएंगे शिक्षा से जोड़ेंगे हमारे बाल समूह के माध्यम से उन बच्चों का शिक्षा में उनकी मदद करेंगे जैसे उन्हें पढ़ाना कुछ सहयोग करना। आवल्यां यूनिट डायरेक्टर सिस्टर रोसिली ने कार्यशाला में उपस्थित पालको से बाल श्रम करने पर बच्चों को क्या-क्या हानियां हो सकती है, पूछा गया जिसमें पालकों ने बताया ,बच्चे अगर बाल श्रम करते हैं तो उनके मानसिक व शारीरिक विकास पर असर पड़ता है ,खालिदा सैयद द्वारा बच्चों से स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी गई जिसमें बच्चों से खुली चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में सृजन 15 दिवसीय कार्यशाला में भाग लेने वाले बच्चों की सृजन प्रथम मासिक बैठक भी हुई जिसमें पंद्रह दिवसीय इनडोर क्लास में शिक्षा, स्वास्थ्य , सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, साइबर धोखाधड़ी, बाल श्रम, बाल विवाह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सुविधाएं और शासकीय योजनाओं को लेकर दिए गए सत्रों का मूल्यांकन किया गया जिसमें बच्चों ने मौखिक रूप से सभी सत्रो के पुंछे गए सवालो के जवाब दिए उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा सृजन कार्यशाला बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए कार्यक्रम में सिरपुर यूनिट डायरेक्टर सिस्टर अन्ना, स्टाफ, धरमपुरी यूनिट स्टाफ आवल्यां यूनिट स्टाफ ने भाग लिया राजू ओसवाल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए भारत में कितने बच्चे बाल श्रम कर रहे हैं बताया व आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें