: विप्र मार्ट की महिला उद्यमियों का ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान
Barkat Qureshi / Sun, Mar 9, 2025 / Post views : 290
विप्र मार्ट की महिला उद्यमियों का ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान
हरदा -: समृद्धियों के बढ़ते पायदान पर संस्कृति को भूलना घर समाज और देश के लिए घातक पृवत्तियां हैं!
परिवार से अलगाव, वृद्धाश्रमों का बढ़ता चलन , वृद्धावस्था में अकेलापन , परिवार में आपसी स्नेह एवं सामंजस्य की कमी , तलाक और समाज से परे विवाह की बढ़ती पृवत्तियां संस्कारों पर गहरा प्रहार है अतः अब संस्कृति रुपी सीता को समय के गहराते हुए प्रभाव एवं कुचक्र रुपी रावण से वापस लाने का अभी सही समय है आज की महिलाओं को इसमें राम के रूप में भी अपनी भूमिका निहित करनी होगी तब समाज , परिवार एवं राष्ट्र की चहुंमुखी प्रगति होगी। उक्त उदगार ब्राह्मण समाज वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित विप्र मार्ट की महिला उद्यमियों के लिए आयोजित सम्मान समारोह में डा. एलएन पाराशर ने व्य्कत किये !!
ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पंडित रजनीश शर्मा ने वेलफेयर सोसाइटी के उद्देश्य एवं विप्र मार्ट से महिलाओं की प्रगति से उपस्थित सामाजिक सदस्यों को अवगत कराया। श्री शर्मा ने उपस्थित महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करते हुए आगे आकर व्यावसायिक दृष्टि से स्वयं को आर्थिक मजबूती प्राप्त करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती शशि शर्मा, श्रीमती नेहा जोशी, पार्षद श्रीमती अंजना पाराशर एवं टिमरनी से श्रीमती मनीषा शर्मा उपस्थित थीं। समस्त महिला उद्यमियों को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों ने इस क्षेत्र में हर संभव सहायता भी सामाजिक तथा प्रशासनिक रुप से उपलब्ध कराने का वेलफेयर समिति की मंशा से अवगत कराया !
इस दौरान श्रीमती ज्योति दुबे , श्रीमती कीर्ति तिवारी , श्रीमती प्रीति गुहा, ओम प्रकाश पाराशर, कैलाश चतुर्वेदी, नटवर चौबे, मदन गोपाल व्यास, हरिनारायण जोशी , सुभाष पस्तरिया , परम चौबे , जयेश शुक्रे, नितेश शुक्ला, विपिन दुबे सहित संगठन के समस्त सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन पं. प्रफुल्ल दुबे द्वारा किया गया एवं आभार सचिव उदय बेलापुरकर द्वारा किया गया !

कार्यक्रम का संचालन पं. प्रफुल्ल दुबे द्वारा किया गया एवं आभार सचिव उदय बेलापुरकर द्वारा किया गया !विज्ञापन
विज्ञापन