: विश्व श्रवण दिवस पर जागरूकता रैली सम्पन्न स्वास्थ्य शिविर में 53 लोगों की श्रवण संबंधी जॉच की गई
Barkat Qureshi / Mon, Mar 3, 2025 / Post views : 211
विश्व श्रवण दिवस पर जागरूकता रैली सम्पन्न स्वास्थ्य शिविर में 53 लोगों की श्रवण संबंधी जॉच की गई
हरदा 3 मार्च 2025/ विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय बधिरता रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच. पी. सिंह ने बताया कि सोमवार को विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर जन जागरूकता रैली व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उन्होने बताया कि जागरूकता रैली जिला चिकित्सालय हरदा से प्रारम्भ हुई। रैली को जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनील द्विवेदी व नोडल अधिकारी डॉ. राजेश सतीजा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने श्रवण सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। इस दौरान डॉ. जे. के. चौरे, डॉ मोनू चौरे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस शिविर में ईएनटी विशेषज्ञ व नोडल अधिकारी डॉ राजेश सतीजा द्वारा 53 लोगों की कान संबंधी जांच की गई। ऑडियोलॉजिस्ट प्रेम जाट एवं नीरज मालवीय द्वारा परामर्श अनुसार ऑडियोलॉजी जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन