: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की मासिक बैठक हुई संपन्न
Barkat Qureshi / Tue, Jul 8, 2025 / Post views : 262
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की मासिक बैठक हुई संपन्न
संवाददाता अजय चंद्रे
खण्डवा,,, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की मासिक बैठक नीलकंडेश्वर प्रखंड के माली धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में श्री राम दरबार ,, भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक आरंभ की गई।। बैठक का संचालन जिला सहमंत्री विकास सातले द्वारा किया गया। बैठक में मंचासिन विभाग संगठन मंत्री श्री वासुदेव जी पंड्या,विभाग मंत्री श्री निलेश जी महाजन ,,जिला अध्यक्ष श्री मानक जी अग्रवाल जिला मंत्री श्री अजय जी चन्द्रे रहे।। जिला बैठक में पूर्व मैं किए हुए कार्यों की समीक्षा की गई एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई,जिसमें विभाग मंत्री द्वारा सभी प्रखंडों में खंड , और ग्राम समितियां मोहल्ला समिति तक सत्संग शुरू हो उसकी पद्धति कार्यकर्ता को बताई गई। विभाग संगठन मंत्री श्री वासुदेव जी पंड्या द्वारा आगामी कार्यक्रम अखंड भारत संकल्प दिवस,, एवं स्थापना दिवस की रूपरेखा तैयार कराई गई। संगठन के सभी प्रखंड एवं अंतिम इकाई तक अखंड भारत संकल्प दिवस एवं स्थापना दिवस के कार्यक्रम मनाए जाएंगे। बैठक में विभाग सह मंत्री अनिमेष जी जोशी, विभाग संयोजक आदित्य जी मेहता, जिले एवं सातों प्रखंड,खंड और मातृशक्ति उपस्थित रहे ।।विज्ञापन
विज्ञापन