Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: वैज्ञानिकों का महा कुंभ मैक्रोविजन एकेडमी परिसर मे जमा हुऐ 20 राज्यों के बाल वैज्ञानिक

Barkat Qureshi / Sun, Jan 12, 2025 / Post views : 242

Share:
वैज्ञानिकों का महा कुंभ,मैक्रोविजन एकेडमी परिसर मे जमा हुऐ 20 राज्यों के बाल वैज्ञानिक मानव सुरक्षा,भ्रष्टाचार से शिष्टाचार और थल से लेकर जल तक आधुनिक तकनीक और खोज पर विज्ञानप्रौद्योगिकी महोत्सव प्रदर्शनी निहारने पहुंचे प्रबुद्ध और सम्माननीय लोग बुरहानपुर:-शिक्षा के मापदंडो पर खरा उतरकर जिले से प्रदेश -देश से विदेशी जमीं पर शिक्षा का अलख जगाने वाला शिक्षा संस्थान मैक्रो विजन एकेडमी मे दो दिवसीय बाल वैज्ञानिको का महा कुंभ का आयोजन हो रहा है। इस महाकुंभ में देश के 20 से ज़्यादा बाल वैज्ञानिकों ने हिस्सा लेकर अपने अपने मॉडल प्रदर्शनी में रखे। बाल वैज्ञानिकों के हर मॉडल में देश के विकसित सोच भ्रष्टाचार पर नकेल, महिला सुरक्षा का ध्यान, थल से लेकर जल तक आधुनिक तकनीक और सुरक्षा के साथ खोज के अलावा पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण पर मंथन के अलावा रोजमर्रा के उपयोग में आने वाले मोबाईल के अलावा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर विशेष ध्यान रखकर महाकुंभ में विश्वास के साथ विस्तार वादी सोच का संगम दिखाया गया है। जमीन से जुड़ा गरीब कैसे भ्रष्टाचार की भेट चढ़ अपने मौलिक अधिकार से वंचित होता है तो आधुनिक शिक्षा क्रांति के बोझ तले अपनी पढ़ाई और बस्ते के बोझ पर कैसे नियंत्रण कर सकता है प्रदर्शनी मे दिखाया गया है। मैक्रो विजन एकेडमी संचालक आनंद प्रकाश चौकसे मैक्रो विजन एकेडमी सारथी कबीर चौकसे मैक्रो विजन एकेडमी सेनापति डायरेक्टर श्रीमति मंजुश्री चौकसे के साथ देवांशी चौकसे के द्वारा सिंचित वृक्ष मैक्रो विजन एकेडमी मे आजाद भारत का 1947 पिछड़े भारत से विकास के पथ पर दौड़ते 2025 के भारत का विस्तृत स्वरुप में दृष्टि और श्रृष्टि का आधार लिंक डिवाइस राशन से शासन और सत्ता से बेंक का खाका तैयार कर पल पल की घटना का हिसाब रखने में बड़ा योगदान दे डिवाइस तैयार कर भ्रष्टाचारियों के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। देश भर से पधारे 20 से ज़्यादा राज्यों के बाल वैज्ञानिक और हर पल बदलते विज्ञान को प्रौद्योगिकी महोत्सव या महाकुंभ में विकास और कल्याणकारी विश्वास का संगम नजर आ रहा है। प्रदर्शनी का प्रथम दिन सम्पन्न कल समापन दिवस है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें