Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मे गुरु पूर्णिमा उत्सव कार्यक्रम संपन्न

Barkat Qureshi / Thu, Jul 10, 2025 / Post views : 247

Share:

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मे गुरु पूर्णिमा उत्सव कार्यक्रम संपन्न

हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला

हरदा 10 जुलाई 2025/ शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में गुरुवार को गुरू पूर्णिमा उत्सव के पावन पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला पंचायत हरदा श्री दर्शन सिंह गहलोत, शासकीय माध्यमिक शाला हंडिया में पदस्थ शिक्षक श्री राजेंद्र मंडलोई एवं संस्था के प्राचार्य श्री संतोष कुमार यादव ने मां सरस्वती व वेदव्यास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गहलोत ने शिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री मंडलोई ने गुरु शिष्य परंपरा एवं गुरु के महत्व का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को गुरु के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री यादव ने जीवन में गुरु का महत्व बताया एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संस्था में कार्यरत संस्कृत विषय की शिक्षिका एवं जिला संस्कृत प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती हेमलता अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गहलोत ने छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरित की। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें