: शीत लहर के कारण आज स्कूलों में रहेगा अवकाश
Barkat Qureshi / Mon, Jan 13, 2025 / Post views : 232
शीत लहर के कारण आज स्कूलों में रहेगा अवकाश
हरदा 13 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने वातावरण के तापमान में अचानक आई गिरावट और शीत लहर के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए 14 जनवरी मंगलवार को जिले के सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 वीं तक के बच्चों के लिये अवकाश घोषित करने के आदेश दिये है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.एस. रघुवंशी ने बताया कि 14 जनवरी को सभी परीक्षाएं पूर्व से निर्धारित समय सारणी अनुसार ही आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन