: शौर्या दल सदस्यों का प्रशिक्षण संपन्न
Barkat Qureshi / Wed, Mar 12, 2025 / Post views : 303
शौर्या दल सदस्यों का प्रशिक्षण संपन्न
हरदा 12 मार्च 2025, स्थानीय बाल गृह भवन हरदा में बुधवार को शौर्या दल के सदस्यों एवं शौर्या दीदी का ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र में उच्च न्यायालय जबलपुर न्यायाधीश श्री आनंद पाठक द्वारा संबोधित किया गया । इस दौरान नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी गांधी नगर गुजरात से डॉ. शुभम ठकराल द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। हरदा में शौर्या दीदी एवं शौर्या दल के ऑफलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभांरभ श्रीमती चेतना रूशिया प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समित अध्यक्ष श्रीमती भावना रावत, श्रीमती अरूणा सिंह उप पुलिस अधीक्षक के द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। हरदा जिले से इस प्रशिक्षण के लिये 5 आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को अहमदाबाद गुजरात प्रशिक्षण के लिये भेजा गया था, उक्त कार्यकर्ताओं एवं प्रशासक वन स्टॉप सेन्टर श्रीमती सुचिता एक्का द्वारा शौर्या दीदी एवं शौर्या दल के सदस्यों को घरेलू हिंसा एवं पॉक्सों एक्ट 2012 के संबंध में प्रशिक्षित किया गया । जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास हरदा श्री संजय त्रिपाठी द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया गया।
हरदा 12 मार्च 2025, स्थानीय बाल गृह भवन हरदा में बुधवार को शौर्या दल के सदस्यों एवं शौर्या दीदी का ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र में उच्च न्यायालय जबलपुर न्यायाधीश श्री आनंद पाठक द्वारा संबोधित किया गया । इस दौरान नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी गांधी नगर गुजरात से डॉ. शुभम ठकराल द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। हरदा में शौर्या दीदी एवं शौर्या दल के ऑफलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभांरभ श्रीमती चेतना रूशिया प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समित अध्यक्ष श्रीमती भावना रावत, श्रीमती अरूणा सिंह उप पुलिस अधीक्षक के द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। हरदा जिले से इस प्रशिक्षण के लिये 5 आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को अहमदाबाद गुजरात प्रशिक्षण के लिये भेजा गया था, उक्त कार्यकर्ताओं एवं प्रशासक वन स्टॉप सेन्टर श्रीमती सुचिता एक्का द्वारा शौर्या दीदी एवं शौर्या दल के सदस्यों को घरेलू हिंसा एवं पॉक्सों एक्ट 2012 के संबंध में प्रशिक्षित किया गया । जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास हरदा श्री संजय त्रिपाठी द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया गया।विज्ञापन
विज्ञापन