Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: श्री राम लला और शीतला माता प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूर्ण,बालाजी ग्रुप बनाएगा प्रथम वर्षगांठ

Barkat Qureshi / Sun, Jan 19, 2025 / Post views : 290

Share:
श्री राम लला और शीतला माता प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूर्ण,बालाजी ग्रुप बनाएगा प्रथम वर्षगांठ  पिछले वर्ष 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी साथ ही उसी दिन खंडवा स्थित बालाजी ग्रुप की कॉलोनी स्नेह बालाजी नगर में शीतला माता एवं शिव परिवार की भी प्राण प्रतिष्ठा हुई । इस अवसर के एक वर्ष पूर्ण होने पर बालाजी ग्रुप के द्वारा वार्षिक वर्षगांठ मनाई जा रही है । बालाजी ग्रुप के संस्थापक और समाजसेवी कॉलोनाइजर रितेश गोयल ने बताया कि श्री राम लला और शीतला माता की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर स्नेह बालाजी नगर में सुंदरकांड एवं भंडारे का कार्यक्रम रखा गया है, जिसके अंतर्गत सांय 6:00 बजे से मेडिकल कॉलेज के पीछे स्थित स्नेहा बालाजी नगर में भंडारे का आयोजन रखा गया है एवं सांय 7:00 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया जाता है।  बालाजी ग्रुप के मुकेश अग्रवाल ताऊ जी ने बताया कि स्नेह बालाजी नगर शहर की सबसे सुंदर कॉलोनी है, जो की पूर्ण रूप से अंडरग्राउंड बिजली वाली कॉलोनी है जिसमें भव्य शीतला माता का मंदिर बना हुआ है और बच्चों के लिए प्ले जॉन, टर्फ , चौबीस घंटे गार्ड जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं भी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें