Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: संभागायुक्त श्री तिवारी ने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया

Barkat Qureshi / Fri, Mar 21, 2025 / Post views : 160

Share:
संभागायुक्त श्री तिवारी ने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया हरदा 21 मार्च 2025/ नर्मदापुरम् संभाग के आयुक्त श्री के.जी. तिवारी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट हरदा का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों का परीक्षण किया और आवश्यक सुधार के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। इस दौरान अपर आयुक्त श्री आर.पी.एस. जादौन, कलेक्टर श्री आदित्य सिंह, संयुक्त आयुक्त श्री जी.सी. दौहर एवं संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्री तिवारी ने केशबुक, भण्डार पंजी, कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं का परीक्षण किया। उन्होने कार्यालय अधीक्षक को निर्देश दिये कि सभी पंजियों को अपडेट रखा जाए। उन्होने कहा कि कर्मचारियों के प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ समयमान वेतन निर्धारित समय पर स्वीकृत कर भुगतान किये जायें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें