Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: संविधान हत्या दिवस’ के अवसर पर मीसाबंदी व परिजनो को सम्मानित किया  

Barkat Qureshi / Wed, Jun 25, 2025 / Post views : 578

Share:
संविधान हत्या दिवस’ के अवसर पर मीसाबंदी व परिजनो को सम्मानित किया हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा 25 जून 2025/ शासन द्वारा 25 जून को ‘‘संविधान हत्या दिवस’’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गेहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती कमेड़ीया, उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा, श्री मरगव हुसैन, श्री चन्द्र गोपाल सोनी, श्री प्रकाश टांक, श्री रज्जाक खान, श्री शांति जैसानी, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मीसाबंदी व उनके परिजनों का शॉल उड़ाकर व माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस दौरान डाक्यूमेंट्री फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गेहलोत ने बताया कि भारत में 25 जून 1975 को आपात काल की घोषणा के बाद लगभग 21 माह तक भारत में आपातकाल लागू रहा। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा कि हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना है। उन्होने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी चाहते है कि यह देश 2047 तक दुनिया का विकसित देश बने। हमे समझना होगा कि हम संविधान के द्वारा कैसे अपने देश को मजबूत बना सकते है। संविधान हमारे लिये सर्वोच्च है। कार्यक्रम में उपस्थित मीसा बंदियों श्री मरगव हुसैन व श्री चन्द्र गोपाल सोनी ने आपातकाल के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कमेड़ीया, श्री शांति जैसानी, श्री प्रकाश टांक, श्री अंशुल गोयल ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें