: “सड़क सुरक्षा माह” अभियान के तहत एनएसएस कैंप में कैडेट्स को बताये यातायात नियम
Barkat Qureshi / Fri, Jan 10, 2025 / Post views : 836
“सड़क सुरक्षा माह” अभियान के तहत एनएसएस कैंप में कैडेट्स को बताये यातायात नियम
एनएसएस कैडेट्स को दी यातायात नियमों की जानकारी
यातायात पुलिस चला रही है यातायात जागरूकता अभियान
नागरिकों में यातायात नियमों की जानकारी एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु “सड़क सुरक्षा माह” अभियान का संचालन किया गया जा रहा है । जिसके तहत पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है । अभियान के तहत थाना यातायात प्रभारी संदीप सुनेश के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा ग्राम भुन्नास में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में एनएसएस कैडैट्स को यातायात नियमों की जानकारी देकर नियमों का पालन करने की समझाईस दी गई । थाना प्रभारी यातायात द्वारा एनएसएस कैडेट्स को यातायात नियम मुख्यतः बिना हेलमेट लगाये दो पहिया वाहन एवं बिना सीट बेल्ट लगाये चार पहिया वाहन नही चलाना चहिए , बिना ड्रायविंग लायसेंस के कोई भी वाहन नही चलाने, वाहन के समस्त वैध दस्तावेज साथ रखना , हमेशा सड़क के बायी ओर वाहन चलाना , आगे के वाहन को हमेशा दायी ओर से ओव्हर टेक करना , नियमित गति से वाहन चलाना आदि कई नियमों की जानकारी दी साथ ही भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही गुड सेमेरिटन योजाना की भी जानकारी दी जिसमें सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जान बचा कर 5000/- रूपये की राशि ईनाम स्वरूप पायी जा सकती है की जानकारी देते हुये सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने के लिये प्रेरित किया । यातायात पुलिस द्वारा कैडेट्स से अपील किया की वे अपने परिजनों को भी इन नियमों के बारे में बताये ।
एनएसएस कैडेट्स को दी यातायात नियमों की जानकारी
यातायात पुलिस चला रही है यातायात जागरूकता अभियान
नागरिकों में यातायात नियमों की जानकारी एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु “सड़क सुरक्षा माह” अभियान का संचालन किया गया जा रहा है । जिसके तहत पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है । अभियान के तहत थाना यातायात प्रभारी संदीप सुनेश के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा ग्राम भुन्नास में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में एनएसएस कैडैट्स को यातायात नियमों की जानकारी देकर नियमों का पालन करने की समझाईस दी गई । थाना प्रभारी यातायात द्वारा एनएसएस कैडेट्स को यातायात नियम मुख्यतः बिना हेलमेट लगाये दो पहिया वाहन एवं बिना सीट बेल्ट लगाये चार पहिया वाहन नही चलाना चहिए , बिना ड्रायविंग लायसेंस के कोई भी वाहन नही चलाने, वाहन के समस्त वैध दस्तावेज साथ रखना , हमेशा सड़क के बायी ओर वाहन चलाना , आगे के वाहन को हमेशा दायी ओर से ओव्हर टेक करना , नियमित गति से वाहन चलाना आदि कई नियमों की जानकारी दी साथ ही भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही गुड सेमेरिटन योजाना की भी जानकारी दी जिसमें सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जान बचा कर 5000/- रूपये की राशि ईनाम स्वरूप पायी जा सकती है की जानकारी देते हुये सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने के लिये प्रेरित किया । यातायात पुलिस द्वारा कैडेट्स से अपील किया की वे अपने परिजनों को भी इन नियमों के बारे में बताये ।विज्ञापन
विज्ञापन