: सम्मेलन में सामूहिक निकाह को फिजूलखर्ची से बचने का बताया तरीका सम्मेलन के जरिए दिया समानता का संदेश,सम्मेलन में दिखाई दी हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल
Barkat Qureshi / Sun, Feb 23, 2025 / Post views : 271
ग्राम पंचायत पीपलगोन में मुस्लिम समाज के सम्मेलन में 15 जोड़ों का हुआ सामूहिक निकाह
सम्मेलन में सामूहिक निकाह को फिजूलखर्ची से बचने का बताया तरीका सम्मेलन के जरिए दिया समानता का संदेश,सम्मेलन में दिखाई दी हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल
कसरावद न्यूज़। कसरावद जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत पीपलगोन में 15 जोड़ों का निकाह कराया गया। जिसमें दूल्हा-दुल्हन को फिजूलखर्ची ना करने और उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने की शपथ दिलवाई गई।मुस्लिम जोड़ों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में किया कबुल। सम्मेलन के तहत दोपहर में जोहर की नमाज के बाद सादगी के साथ सभी दूल्हा मस्जिद पहुंचे, जहां पर उनका काजियों ने निकाह पढ़ाया। इजतेमाई शादी कमेटी सदर इस्माइल खान व जाकिर उर्फ जेके खान ने बताया कि फिजूलखर्ची से बचने का सबसे आसान तरीका सामूहिक निकाह है। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने से कमेटी के प्रत्येक सदस्य की मेहनत की वजह से 15 जोड़ों का सम्मेलन हो पाया। अगले साल यह संख्या डबल हो जाएगी। सामूहिक निकाह का मकसद अमीरी-गरीबी का भेध मिटा कर सभी को एक प्लेटफार्म पर लाना है। साथ ही इस्लाम के बताए हुए तरीके पर निकाह करना फिजूलखर्ची से बचना और अच्छी शिक्षा हासिल करना हमारे मकसद है। इस पहल से समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाई जा सकती है और समाज शिक्षित बनाया जा सकता है। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव भी सम्मेलन में पहुंचे उन्होंने दूल्हा दुल्हन को मुबारकबाद दी साथही कमेटी के सदस्यों को समाज में फिजूल खर्ची रोकने के लिए सामूहिक विवाह जैसे आयोजन करने एवं शिक्षा के प्रति जागरूक होने के लिए कमेटी के सदस्यों की सराहना की साथी सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी
इजतेमाई शादी कमेटी के सदर स्माइल खान, जेके खान ,शेर खान, सुभान खान, आसिफ खान मेहमानों का इस्तकबाल किया एवं आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद दिया।
कसरावद न्यूज़। कसरावद जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत पीपलगोन में 15 जोड़ों का निकाह कराया गया। जिसमें दूल्हा-दुल्हन को फिजूलखर्ची ना करने और उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने की शपथ दिलवाई गई।मुस्लिम जोड़ों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में किया कबुल। सम्मेलन के तहत दोपहर में जोहर की नमाज के बाद सादगी के साथ सभी दूल्हा मस्जिद पहुंचे, जहां पर उनका काजियों ने निकाह पढ़ाया। इजतेमाई शादी कमेटी सदर इस्माइल खान व जाकिर उर्फ जेके खान ने बताया कि फिजूलखर्ची से बचने का सबसे आसान तरीका सामूहिक निकाह है। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने से कमेटी के प्रत्येक सदस्य की मेहनत की वजह से 15 जोड़ों का सम्मेलन हो पाया। अगले साल यह संख्या डबल हो जाएगी। सामूहिक निकाह का मकसद अमीरी-गरीबी का भेध मिटा कर सभी को एक प्लेटफार्म पर लाना है। साथ ही इस्लाम के बताए हुए तरीके पर निकाह करना फिजूलखर्ची से बचना और अच्छी शिक्षा हासिल करना हमारे मकसद है। इस पहल से समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाई जा सकती है और समाज शिक्षित बनाया जा सकता है। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव भी सम्मेलन में पहुंचे उन्होंने दूल्हा दुल्हन को मुबारकबाद दी साथही कमेटी के सदस्यों को समाज में फिजूल खर्ची रोकने के लिए सामूहिक विवाह जैसे आयोजन करने एवं शिक्षा के प्रति जागरूक होने के लिए कमेटी के सदस्यों की सराहना की साथी सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी
इजतेमाई शादी कमेटी के सदर स्माइल खान, जेके खान ,शेर खान, सुभान खान, आसिफ खान मेहमानों का इस्तकबाल किया एवं आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद दिया।विज्ञापन
विज्ञापन