Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: सर्व ब्राह्मण समाज हरदा ने लगाया स्वास्थय शिविर

Barkat Qureshi / Sat, May 3, 2025 / Post views : 280

Share:
सर्व ब्राह्मण समाज हरदा ने लगाया स्वास्थय शिविर हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा - सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा शनिवार को मां रेवा गार्डन में सुबह 10 बजे से रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के महामंत्री लोकेश शर्मा एवं उत्तम तेनगुरिया ने बताया कि इस दौरान 263 मरीजों ने स्वास्थ्य परामर्श लिया,वही 112 लोगो ने रक्त परीक्षण,193 ने बीपी,83 लोगो ने शुगर जांच कराई।इस दौरान मरीजों ने हृदय,त्वचा,कैंसर,हड्डी,नेत्र,स्त्री रोगों का मरीजों ने समाधान लिया,वहीं मोतियाबिंद के मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन की जानकारी दी।शिविर में 45 लोगों ने रक्त दिया। रक्तदान के दौरान अश्विन अदिति गुरु,सुनील कीर्ति तिवारी,विवेक मुक्ता शर्मा सहित 13 लोगों ने जोड़े से रक्त दान किया।शिविर के दौरान मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ एचपी सिंह एवं शासकीय अस्पताल स्टॉफ उपस्थित रहे।अध्यक्ष सुनील तिवारी ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर की शुरुआत की।युवा इकाई अध्यक्ष विवेक बादर ने बताया कि शिविर में पेट एवं लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ अंकुर पाठक,दमा एवं एलर्जी रोग विशेषज्ञ डॉ हरीश पाठक,कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ स्नेहा निनामा,हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मयंक शर्मा,स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रीति भदौरिया,हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ प्रीतेश व्यास,नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ शरद दोगने,जनरल फिजिशियन डॉ आदर्श शुक्ला, डॉ धर्मेंद्र शर्मा, डॉ ट्रीप्रणव शर्मा, डॉ संजय शर्मा,दंत रोग विशेषज्ञ डॉ आदर्श भारद्वाज उपस्थित थे।शिविर के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने की व्यवस्था भी की गई थी। आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा -   परशुराम जन्मोत्सव के समापन दिवस रविवार को शाम 5 बजे से शोभायात्रा नेहरू स्टेडियम गेट न.2 से अस्पताल चौराहा, अंबेडकर चौराह,टांक चौराहा,परशुराम चौक, एलआईजी कॉलोनी से गेट न. 4 पर समाप्त होगी।यहां सम्मान समारोह एवं गंगा की तर्ज पर महाआरती होगी।इसके बाद माधुर्य भोज होगा।सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के संयोजक प्रदीप पटेल एवं नितेश बादर ने सभी सामाजिक बंधुओं से शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की है।संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें