: सशक्त पत्रकार समिति एवं बुरहानपुर मीडिया क्लब के संयुक्त तत्वाधान में नवागत कलेक्टर का पत्रकारों ने स्वागत किया
Barkat Qureshi / Sat, Feb 8, 2025 / Post views : 196
सशक्त पत्रकार समिति एवं बुरहानपुर मीडिया क्लब के संयुक्त तत्वाधान में नवागत कलेक्टर का पत्रकारों ने स्वागत किया
बुरहानपुर। शासन से मान्यता प्राप्त सशक्त पत्रकार समिति एवं बुरहानपुर मीडिया क्लब के संयुक्त तत्वाधान एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले के नेतृत्व में पत्रकारों ने नवागत कलेक्टर श्री हर्ष सिंह से सौजन्य भेंट कर उनको देश की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक शॉल श्रीफल भेंट कर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। भेंट के दौरान पत्रकारिता एवं पत्रकारों से संबंधित उनसे सार्थक चर्चा की गई एवं आगामी आयोजनों को लेकर भी विस्तार से बात रखी। सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं बुरहानपुर मीडिया क्लब के संस्थापक उमेश जंगाले ने बताया कि बुरहानपुर जिले को ऊर्जावान एवं नवाचार की सोच रखने वाले श्री हर्ष सिंह जिला कलेक्टर के रूप में मिले हैं, निश्चित ही ऐसे कलेक्टर के होते बुरहानपुर के विकास कार्यों को तीव्र गति मिलेंगी। यह बुरहानपुर के लिए गौरव की बात है। इस दौरान प्रदेश मार्गदर्शक संजयसिंह शिंदे, प्रदेश महामंत्री संतोष चौधरी, जिला अध्यक्ष विनोद लोंढे, सचिव भगवानदास शाह, वरिष्ठ सदस्य निलेश महाजन, तोताराम खंडेराव, मो. राशिद वासिद खान, शेख साजिद, शेख फरीद, वाहिद अली, मुजफ्फर अली, सदाकत अंसारी सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन