: सातमोहनी में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, मुंदी पुलिस से जांच की मांग
Barkat Qureshi / Sat, Apr 5, 2025 / Post views : 203
सातमोहनी में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, मुंदी पुलिस से जांच की मांग
खंडवा ज़िले के मुंदी थाना क्षेत्र के ग्राम सातमोहनी में 25 वर्षीय युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत से गांव में हड़कंप मच गया है। मृत युवक हेमेंद्र का शव गांव से दूर एक खेत में मिला, जिसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मुंदी पुलिस को ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
घटना की रात गांव से लापता हुआ युवक
1 अप्रैल 2025 की रात हेमेंद्र, पिता तंवर सिंह भिलाला, एवं परिजनों के अनुसार, गांव का ही एक व्यक्ति उसे घर से बुलाकर साथ ले गया था। इसके कुछ समय बाद हेमेंद्र का शव गांव के ही संतोष पिता इंदर सिंह के खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंदी लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था।
"मुझे लगता है बेटे को मारकर फेंका गया" — पिता ने पुलिस को बताया
हेमेंद्र के पिता तंवर सिंह ने थाना प्रभारी को दिए आवेदन में स्पष्ट शब्दों में कहा,कि
"मेरे बेटे को किसी ने करंट लगाकर मारा और शव को खेत में फेंक दिया । जिस जगह शव मिला, वहां न बिजली का कोई कनेक्शन है, न ही करंट लगने की संभावना। यह कोई हादसा नहीं, साज़िश है।"
परिजन यह भी कह रहे हैं कि हेमेंद्र का स्वभाव शांत था और उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। वह संत सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना में नौकरी करता था। ऐसे में उसकी अचानक संदिग्ध हालत में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
गांव में तनाव, बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थाने
घटना से आक्रोशित परिजन अकेले नहीं पहुंचे — गांव के कई लोग शुक्रवार को उनके साथ मुंदी थाने पहुंचे और एक स्वर में मांग की कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करे और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जिस खेत में शव मिला वहां बिजली की कोई व्यवस्था नहीं है, ऐसे में करंट लगने की थ्योरी गले नहीं उतरती।
पुलिस ने जांच शुरू की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
मुंदी पुलिस ने परिजनों से आवेदन प्राप्त कर लिया है और मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौके से जुटाए गए तकनीकी व भौतिक साक्ष्य के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
खंडवा ज़िले के मुंदी थाना क्षेत्र के ग्राम सातमोहनी में 25 वर्षीय युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत से गांव में हड़कंप मच गया है। मृत युवक हेमेंद्र का शव गांव से दूर एक खेत में मिला, जिसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मुंदी पुलिस को ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
घटना की रात गांव से लापता हुआ युवक
1 अप्रैल 2025 की रात हेमेंद्र, पिता तंवर सिंह भिलाला, एवं परिजनों के अनुसार, गांव का ही एक व्यक्ति उसे घर से बुलाकर साथ ले गया था। इसके कुछ समय बाद हेमेंद्र का शव गांव के ही संतोष पिता इंदर सिंह के खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंदी लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था।
"मुझे लगता है बेटे को मारकर फेंका गया" — पिता ने पुलिस को बताया
हेमेंद्र के पिता तंवर सिंह ने थाना प्रभारी को दिए आवेदन में स्पष्ट शब्दों में कहा,कि
"मेरे बेटे को किसी ने करंट लगाकर मारा और शव को खेत में फेंक दिया । जिस जगह शव मिला, वहां न बिजली का कोई कनेक्शन है, न ही करंट लगने की संभावना। यह कोई हादसा नहीं, साज़िश है।"
परिजन यह भी कह रहे हैं कि हेमेंद्र का स्वभाव शांत था और उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। वह संत सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना में नौकरी करता था। ऐसे में उसकी अचानक संदिग्ध हालत में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
गांव में तनाव, बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थाने
घटना से आक्रोशित परिजन अकेले नहीं पहुंचे — गांव के कई लोग शुक्रवार को उनके साथ मुंदी थाने पहुंचे और एक स्वर में मांग की कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करे और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जिस खेत में शव मिला वहां बिजली की कोई व्यवस्था नहीं है, ऐसे में करंट लगने की थ्योरी गले नहीं उतरती।
पुलिस ने जांच शुरू की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
मुंदी पुलिस ने परिजनों से आवेदन प्राप्त कर लिया है और मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौके से जुटाए गए तकनीकी व भौतिक साक्ष्य के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।विज्ञापन
विज्ञापन