Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: सामाजिक बैठक संपन्न

Barkat Qureshi / Fri, Apr 4, 2025 / Post views : 664

Share:
सामाजिक बैठक संपन्न दिनांक3/4/2025को ग्राम रानीगांव तहसील धारणी जिला अमरावती महाराष्ट्र में अखिल भारतीय कोरकू आदिवासी महापंचायत एवं कोरकू आदिवासी समाज संगठन जिला धारणी के संयुक्त तत्वाधान में सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य रूप से समाज के एक पारिवारिक समस्या के निराकरण से संबंधित मुद्दे सामने आये। समस्या मुख्य रूप से अंतर राज्य महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश से संबंधित है। उक्त गंभीर समस्या के निराकरण में मुख्य भूमिका ग्राम रानीगांव के वर्तमान सरपंच श्री लक्ष्मण भिलावेकर कह रहा है। सरपंच श्री लक्ष्मण भिलावेकर ने निष्पक्षता पूर्वक अपने विवेक एवं बुद्धि का कौशलता पूर्वक उपयोग करते हुए एक उत्कृष्ट जनप्रतिनिधि सरपंच होने का परिचय दिया, जोकि अन्य दूसरे सरपंचों से अपेक्षा नहीं की जा सकती है। क्योंकि अपने पंचायत में सामाजिक समस्या के निराकरण हेतु शासन द्वारा शिविर का आयोजन रखा गया था। श्री लक्ष्मण सरपंच द्वारा पंचायत के कार्यों को महत्व न देते हुए अपने समाज के पारिवारिक समस्या को महत्व दिया है। इसी कारण अपने पंचायत में पिछले 25 वर्षों से सरपंच एवं जनपद सदस्य के रूप में लगातार अपने गांव के जनता के विश्वासपात्र बने हुए हैं। यदि खालवा तहसील के हमारे जनप्रतिनिधियों का तुलना किया जाए तो हमारे खालवा क्षेत्र के जनता निधियों के मन में नेताओं का ही डर बना हुआ रहता है निष्पक्षता पूर्वक निर्णय लेने में डर और संशय पाले हुए रहता है। सामाजिक बैठक में पारिवारिक समस्या के निराकरण में अखिल भारतीय कोरकू आदिवासी महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनीराम सुथार, महाराष्ट्र संगठन के जिलाध्यक्ष श्री दिलीप चुथुर, कार्यवाहक अध्यक्ष श्री रामगोपाल मावस्कर,श्री राजा कास्डे, श्री भूरेलाल कास्डेकर, राधेश्याम पाटिल तहसील अध्यक्ष खालवा, बहादुरसिंह पुलिस पटेल, आदि सभी लोगों ने अपने-अपने विचार रखें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें