Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का संतुष्टि पूर्ण ढंग से निराकरण करें,कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Barkat Qureshi / Wed, Feb 5, 2025 / Post views : 185

Share:
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का संतुष्टि पूर्ण ढंग से निराकरण करें,कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश हरदा 5 फरवरी 2025 , कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में अपने-अपने विभाग से संबंधित दर्ज शिकायतों का निराकरण समय सीमा में करें। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता से अधिकारी चर्चा करें, और उसकी समस्या का निराकरण करें ।उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने कार्यालय में ई _ऑफिस मैनेजमेंट सिस्टम शुरू करें। इसके लिए सभी अधिकारियों को उन्होंने प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं में प्राप्त बजट आवंटन का बेहतर उपयोग करें। कलेक्टर श्री सिंह ने समग्र आईडी पंजीयन के मामले में खराब प्रगति के लिए जनपद पंचायत हरदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के विरुद्ध कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय व श्री संजीव नागू के अलावा एसडीएम श्री कुमार शानू देवडिया, श्री अशोक डेहरिया एवं श्री महेश बडोले एवं अन्य विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें