Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का त्वरित निराकरण करें,कलेक्टर श्री जैन

Barkat Qureshi / Wed, Apr 16, 2025 / Post views : 232

Share:
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का त्वरित निराकरण करें,कलेक्टर श्री जैन नवागत कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण ढंग से त्वरित निराकरण किया जाए । उन्होंने कहा कि शिकायत निराकरण से पूर्व आवेदक से चर्चा अवश्य करें। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानियां, संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव नागू एवं सुश्री रजनी वर्मा सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे । कलेक्टर श्री जैन ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मूंग फसल की नहरों से सिंचाई कार्य की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करें तथा विद्युत वितरण कंपनी और जल संसाधन विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग करें, ताकि सिंचाई के लिए नहरो से अवैध तरीके से कोई पानी नहीं ले सके। कलेक्टर श्री जैन ने "जल गंगा संवर्धन अभियान" के तहत जिले में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के कार्य करने के लिए जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियो और नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि समग्र लिंकिंग और ई केवाईसी कार्य में गति लाएं। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत संचालित सभी पेयजल योजनाओं का अधूरा कार्य पूर्ण करें, तथा जो पेयजल योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं उन्हें पंचायतों को हस्तांतरित करते जाएं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें