: सीखें संस्था के सहयोग से विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों की प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
Barkat Qureshi / Sat, Feb 22, 2025 / Post views : 270
सीखें संस्था के सहयोग से विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों की प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
गतिविधि- आधारित शिक्षण छात्रों को सक्रिय रूप से सीखने में मदद करता है---गजेंद्र पाटिल
बुरहानपुर- सीखें स्वयंसेवी संस्था के सहयोग से प्राथमिक कन्या शाला बिरोदा में शैक्षणिक गतिविधियों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया| जिसमें प्राथमिक शाला बिरोदा एवं हिन्दी प्राथमिक शाला हलपानी के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न पद्धतियों जैसे सारांश पद्धति, नंबर बाड, अंदाजा लगाना, ग्रीड पेपर, आदि गतिविधि आधारित आयामों का प्रदर्शन किया गया| कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी एवं युवा नेता गजेंद्र पाटिल एवं प्रदिप महाजन ने किया|
इस अवसर पर गजेंद्र पाटिल ने कहा सीखें संस्था द्वारा शिक्षण संस्थाओं में गतिविधियों का आयोजन, छात्रों के सीखने को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए किया जाता है. इन गतिविधियों के ज़रिए छात्रों को कौशल और ज्ञान सिखाया जाता है. गतिविधि-आधारित शिक्षण, छात्रों को सक्रिय रूप से सीखने में मदद करता|
सीखें संस्था के जिला प्रमुख विनय प्रतापसिंह तोमर ने कहा कि विद्यालय में हिन्दी भाषा और गणित से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन एक विशेष पहल है, जो छात्रों को इन विषयों के प्रति रुचि और समझ को बढ़ावा देता है।
इस अवसर पर सीखें संस्था के मोहनजी, आयुष नामदेव , कोच दिक्षा मिश्रा एवं शिक्षक जयप्रकाश चौधरी,सीमा महाजन, सुमित्रा महाजन, शुभांगी महाजन, श्रवण लोखंडे, आशा अस्वार, नीता पाटिल उपस्थित रहें|
गतिविधि- आधारित शिक्षण छात्रों को सक्रिय रूप से सीखने में मदद करता है---गजेंद्र पाटिल
बुरहानपुर- सीखें स्वयंसेवी संस्था के सहयोग से प्राथमिक कन्या शाला बिरोदा में शैक्षणिक गतिविधियों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया| जिसमें प्राथमिक शाला बिरोदा एवं हिन्दी प्राथमिक शाला हलपानी के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न पद्धतियों जैसे सारांश पद्धति, नंबर बाड, अंदाजा लगाना, ग्रीड पेपर, आदि गतिविधि आधारित आयामों का प्रदर्शन किया गया| कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी एवं युवा नेता गजेंद्र पाटिल एवं प्रदिप महाजन ने किया|
इस अवसर पर गजेंद्र पाटिल ने कहा सीखें संस्था द्वारा शिक्षण संस्थाओं में गतिविधियों का आयोजन, छात्रों के सीखने को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए किया जाता है. इन गतिविधियों के ज़रिए छात्रों को कौशल और ज्ञान सिखाया जाता है. गतिविधि-आधारित शिक्षण, छात्रों को सक्रिय रूप से सीखने में मदद करता|
सीखें संस्था के जिला प्रमुख विनय प्रतापसिंह तोमर ने कहा कि विद्यालय में हिन्दी भाषा और गणित से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन एक विशेष पहल है, जो छात्रों को इन विषयों के प्रति रुचि और समझ को बढ़ावा देता है।
इस अवसर पर सीखें संस्था के मोहनजी, आयुष नामदेव , कोच दिक्षा मिश्रा एवं शिक्षक जयप्रकाश चौधरी,सीमा महाजन, सुमित्रा महाजन, शुभांगी महाजन, श्रवण लोखंडे, आशा अस्वार, नीता पाटिल उपस्थित रहें|विज्ञापन
विज्ञापन