Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: सेना की गरिमा और महिला सम्मान के पक्ष में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Barkat Qureshi / Tue, May 20, 2025 / Post views : 262

Share:
सेना की गरिमा और महिला सम्मान के पक्ष में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन बुधवार को राज्यपाल के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन संवाददाता: इस्हाक़ गौरी, मूंदी मूंदी। भारतीय सेना की प्रतिष्ठा और जांबाज़ महिला अधिकारियों के सम्मान के समर्थन में मूंदी पुनासा ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी बुधवार को एकजुट होकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगी। यह विरोध न केवल असंवेदनशील राजनीतिक बयानों के विरुद्ध है, बल्कि सेना और महिला गरिमा की रक्षा हेतु एक जनभावना की अभिव्यक्ति भी है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कुवर उत्तम पाल सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन मूंदी थाना प्रभारी को सौंपेंगे। कार्यक्रम के अनुसार, बुधवार प्रातः 11 बजे लाल बहादुर शास्त्री बस स्टैंड, मूंदी पर सभी कार्यकर्ता एकत्रित होंगे, जहाँ से एक विरोध रैली निकाली जाएगी जो स्थानीय थाने तक जाएगी। विधानसभा संगठन मंत्री मितेश देसाई, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश राठौर एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा द्वारा दिया गया यह बयान कि “सेना प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक है”, न केवल भारतीय सेना की गरिमा को ठेस पहुँचाता है, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्र की रक्षा करने वाले सैनिकों के आत्मसम्मान का भी अपमान करता है। साथ ही, मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी जैसे साहसी महिला अधिकारी के विरुद्ध की गई टिप्पणी को कांग्रेस ने स्त्री विरोधी, अपमानजनक और समस्त देश की बेटियों के स्वाभिमान को चोट पहुँचाने वाला बताया है। कांग्रेस द्वारा सौंपे जाने वाले ज्ञापन में निम्नलिखित तीन प्रमुख माँगें शामिल हैं: 1. मंत्री विजय शाह को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। 2. उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भारतीय सेना से सार्वजनिक रूप से माफ़ी माँगें। 3. प्रधानमंत्री स्वयं स्पष्ट करें कि क्या वे इन बयानों से सहमत हैं या नहीं। ब्लॉक और नगर कांग्रेस कमेटी ने सभी देशभक्त नागरिकों, युवा साथियों, मातृशक्ति और सेना के सम्मान के समर्थकों से इस शांतिपूर्ण, लेकिन ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन में सक्रिय भागीदारी की भावपूर्ण अपील की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें