Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: सेना की बेटी का अपमान, कांग्रेस का आक्रोश — मूंदी में मंत्री विजय शाह और उपमुख्यमंत्री देवड़ा का पुतला दहन

Barkat Qureshi / Wed, May 21, 2025 / Post views : 309

Share:
सेना की बेटी का अपमान, कांग्रेस का आक्रोश — मूंदी में मंत्री विजय शाह और उपमुख्यमंत्री देवड़ा का पुतला दहन
  संवाददाता—ईस्हाक गौरी मूंदी जब देश की बहादुर बेटी, सेना की अधिकारी कर्नल सुफिया कुरैशी सरहद पर तैनात होकर राष्ट्र की रक्षा कर रही थीं, उस समय मध्यप्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजय शाह ने उन्हें लेकर "आतंकवादी की बहन" जैसी घृणित और अपमानजनक टिप्पणी की। वहीं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का यह बयान कि "सेना और पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक है" — सेना की गरिमा, उसकी संवैधानिक मर्यादा और स्वाभिमान का खुला अपमान है। इन बयानों से क्षुब्ध होकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी विरोध की शुरुआत की है। उसी क्रम में आज मूंदी नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर दोनों नेताओं के पुतले फूंके और महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के प्रदेश सचिव कुँवर उत्तम पाल सिंह व किसान कांग्रेस के गजेन्द्रसिंह सोलंकी (बड़नगर) ने किया। उनके साथ ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों कार्यकर्ता लाल बहादुर शास्त्री बस स्टैंड पर एकत्रित हुए। नारेबाजी के बीच विजय शाह और देवड़ा के पुतलों का दहन कर आक्रोश जताया गया। इसके पश्चात विशाल जुलूस थाना मूंदी पहुंचा, जहाँ नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह पटेल ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन का वाचन किया। ज्ञापन में कांग्रेस ने मांग की: मंत्री विजय शाह और उपमुख्यमंत्री देवड़ा के विरुद्ध देशद्रोह, नारी अपमान, और सैनिक अवमानना की धाराओं में तत्काल FIR दर्ज की जाए। दोनों नेताओं को मंत्रिमंडल से तत्काल बर्खास्त किया जाए। उन्हें देश की सेना, महिलाओं और राष्ट्र से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए बाध्य किया जाए। ज्ञापन में कहा गया कि सेना देश की सुरक्षा की गारंटी है, उसकी निष्ठा, नारी शक्ति का सम्मान और संवैधानिक दायित्व सर्वोच्च हैं – और इस पर कोई भी आंच न बर्दाश्त की जाएगी, न माफ की जाएगी। प्रदर्शन में लक्ष्मण पटेल, जितेंद्र चौहान, मितेश देसाई, लक्ष्मीचंद बाराड़, इस्माइल जाजम, राहुल चौहान, राजू कानूगो, कट्टु राठौर, पप्पी राठौर, सोनू खान, कीर्तिसेन, शेख कय्यूम, राजेश पटेल, राकेश पटेल सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें