Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: सोशल मीडिया जिला संयोजक के प्रचार वाली करावल सीट से जीते भाजपा के कपिल मिश्रा

Barkat Qureshi / Tue, Feb 11, 2025 / Post views : 324

Share:
सोशल मीडिया जिला संयोजक के प्रचार वाली करावल सीट से जीते भाजपा के कपिल मिश्रा  बुरहानपुर। हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए गए हैं। जिसमें दिल्ली की करावल नगर विधानसभा से भाजपा के कपिल मिश्रा प्रचंड बहुमत से विजय हुए हैं। उनके प्रचार के लिए बुरहानपुर भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया जिला संयोजक युवराज महाजन दिल्ली की करावल नगर विधानसभा पहुंचे थे। चुनाव प्रचार के आखिरी करीब 4 दिन तक भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक युवराज महाजन करावल नगर विधानसभा में डटे रहे। उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा का प्रचार किया। उनके साथ पहले मोहल्ला और प्रमुख मार्गों पर रैलियों में शामिल भी हुए। जिसका नतीजा यह रहा की कपिल मिश्रा करावल नगर विधानसभा सीट से प्रचंड बहुमत से विजई रहे। दिल्ली विधानसभा में भाजपा की जीत पर बुरहानपुर में सोशल मीडिया जिला संयोजक युवराज महाजन ने आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं के साथ ढोल की धुन पर ठुमके भी लगाए। बुरहानपुर में सोशल मीडिया जिला संयोजक युवराज महाजन को मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें