Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत प्रशिक्षण सम्पन्न

Barkat Qureshi / Wed, Jun 25, 2025 / Post views : 332

Share:
स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत प्रशिक्षण सम्पन्न हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा 25 जून 2025/ स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 के तहत् बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वेक्षण कार्य के संबंध में जनपद पंचायत टिमरनी के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं उपयंत्रियों को जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया। उल्लेखनीय है कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जलशक्ति मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा सर्वेक्षण का कार्य कराया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रीय स्तर से चयनित एजेंसी ग्रामों में भ्रमण करके प्रत्यक्ष अवलोकन द्वारा सर्वेक्षण का कार्य करेंगी। सर्वे के दौरान एजेंसी ग्राम पंचायत भवन, शासकीय एवं निजी स्कूलों, स्वास्थ्य केन्द्रों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, आश्रम छात्रावास, धार्मिक पर्यटन स्थल, सार्वजनिक स्थलों आदि का भ्रमण करेंगी तथा ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, एएनएम, आश्रम के अधीक्षक, शाला के शिक्षक आदि से भी चर्चा करेंगी। प्रशिक्षण में बताया गया कि सर्वे के दौरान नागरिकों के फीडबैक दर्ज कराने के लिए प्ले-स्टोर में जाकर मोबाईल एप ‘‘एसएसजी-2025‘‘ डाउनलोड करने के बाद भाषा एवं जिले का चयन करके अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए क्यू-आर कोड भी दिया गया है, जिसका उपयोग सिटीजन फीडबैंक दर्ज करने में किया जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें