Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: स्वदेशी मेले में जादूगर ने किया जनता का,मनोरंजन, आज शाम को होगी महाआरती,रात में कलाकार देंगे मेले में रामलीला की प्रस्तुति

Barkat Qureshi / Tue, Jan 21, 2025 / Post views : 173

Share:
स्वदेशी मेले में जादूगर ने किया जनता का,मनोरंजन, आज शाम को होगी महाआरती,रात में कलाकार देंगे मेले में रामलीला की प्रस्तुति हरदा। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित स्वदेशी मेले में इंदौर के प्रसिद्ध जादूगर देवश्री ने अपनी जादू की कला से जनता का मनोरंजन किया। विभिन्न प्रकार के जादू के माध्यम से उपस्थित जनता ने लोक तो उठाते हुए मेले का आनंद लिया। आज बुधवार शाम 7 बजे मेले में भगवान राम की महाआरती होगी। समिति से जुड़े रविलल पटेल ने बताया कि आज भगवान राम मंदिर की वर्षगांठ है। उसी उपलक्ष्य में मेले में स्थापित रामलला मूर्ति के समक्ष महाआरती की जाएगी। इसके बाद मेले में जिले के कलाकारों द्वारा रामलीला का आयोजन किया जाएगा। समरसता को लेकर चल रहे अभियान के तहत मेले मे होने वाली रामलीला में कलाकार भगवान राम और केवट संवाद की प्रस्तुति देंगे। इसी प्रकार भगवान राम और शबरी संवाद का भी कलाकार प्रस्तुतीकरण करेंगे। सोमवार रात को जादूगर देवश्री ने अपने जादू के माध्यम से स्वदेशी वस्तुओं के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार का संदेश दिया और जादू के माध्यम से नशे के दुष्परिणाम बताए। उन्होंने जब कैंची से रस्सी को बार बार बराबर कटवाई, लेकिन कम ज्यादा कटती रही तो लोगों ने खूब तालियाँ बजाई। इसी प्रकार अखबार को दर्शकों के सामने फाड़ दिया, लेकिन जादू से पूरा अखबार फिर से दिखाया। इसके साथ ही एक बॉक्स में लड़की को बंद किया और चारों तरफ से तलवार फसाई। फिर भी लड़की सुरक्षित रही। यह दृश्य देखकर लोगों ने आश्चर्य जताया और तालियाँ बजाई। इसके अलावा और भी कई जादू दिखाए, जिसमें नजरबंद काला जादू भी शामिल रहे। मेल स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सरस्वती विद्या मंदिर द्वारा महिषासुर मर्दिनी स्रोत पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। दोपहर में महिलाओं के विशेष कार्यक्रम में कुर्सी दौड़ एवं तंबोला का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर श्रीरंग मजूमदार, विपिन सोनकर, विनोद भाटी सहित मेला समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें