Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: स्वामित्व योजना अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा संपत्ति मलिक होंगे सशक्त ग्रामीण भारत में बुनियादी ढांचे को मिलेंगी मजबूती

Barkat Qureshi / Sat, Jan 18, 2025 / Post views : 281

Share:
स्वामित्व योजना अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा संपत्ति मलिक होंगे सशक्त ग्रामीण भारत में बुनियादी ढांचे को मिलेंगी मजबूती जिला ब्यूरो चीफ सरिता राजेश जाधव बुरहानपुर। आज जिला पंचायत सभा कक्ष में स्वामित्व योजना अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में खंडवा लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश में 15.63 लाख भू- अधिकार पत्रों का वितरण कर लाभार्थियों के साथ संवाद किया गया। बुरहानपुर जिले में भी स्वामित्व संपत्ति कार्डों का वितरण हुआ। इस ऐतिहासिक योजना की नीव प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा 24 अप्रैल 2020 (राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर) रखी गई थी। इस महत्वकांक्षी योजना के लिए में प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का आभार व्यक्त करता हूं। स्वामित्व योजना का उद्देश्य ड्रोन और जीआईएस तकनीक का उपयोग करके ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में संपत्ति मालिकों को "अधिकारों का रिकॉर्ड" प्रदान करना है। संपत्ति मालिकों को सशक्त बनाने के साथ ही ग्रामीण भारत में बेहतर बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। स्वामित्व योजना ग्रामीण इलाकों में संपत्तियों का सीमांकन करने के लिए ड्रोन आधारित किया गया एक सर्वेक्षण है। यह कार्ड आज जो संपत्ति के मालिक को मिलें, जिससे गांवों में रहने वाले लोग अपनी संपत्ति कार्ड के जरिए आसानी से बैंक से लोन ले सकेंगे। ग्रामीण संपत्ति का विक्रय करने में मिल रही सहायता से ग्रामीण परिवारों का सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हो रहा हैं । स्वामित्व योजना ग्रामीण क्षेत्रों में 25 सितंबर 2018 के पूर्व से रहने वाले व्यक्तियों को उनकी संपत्ति का कानूनी अधिकार प्रदान करती है। एक बार पुनः ऐतिहासिक योजना की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा जिले में 23 गांव के 16 हज़ार 387 भू अधिकार पत्रों का वितरण किया गया।इस अवसर पर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को,महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, पूर्व महापौर श्री अतुल पटेल,पूर्व राज्यमंत्री श्री संजय जाधव, श्री मनोज टंडन, जिला कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल,अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान,डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार,एसडीएम श्रीमती पल्लवी पुराणिक सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें