Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: हंडिया विकास कार्यो की सौगात दिलाने पर हरदा विधायक डां दोगने का स्वागत किया गया

Barkat Qureshi / Fri, Mar 7, 2025 / Post views : 243

Share:
हंडिया विकास कार्यो की सौगात दिलाने पर हरदा विधायक डां दोगने का स्वागत किया गया हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने के अथक प्रयासों से जनभागीदारी एवं शासन के अंशदान से 21 लाख 62 हजार रुपये की राशि ग्राम हंडिया में स्थित मां नर्मदा के पवित्र व ऐतिहासिक नाभिस्थल के सौन्दर्यकरण कार्य कराए जाने हेतु स्वीकृत की गई है। पूर्व में भी हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा मां नर्मदा के तट पर घाट निर्माण कार्य कराए जाने हेतु शासन से 01 करोड रुपए की राशि स्वीकृत कराई गई थी। जिसका कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। हंडिया को पर्यटन सर्किट में शामिल करवाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमो के लिए मां नर्मदा के तट पर विधायक निधि से जल मंच निर्माण कार्य करवाया व मां नर्मदा के नाभिस्थल के सौंदर्यकरण का कार्य भी अतिशीघ्र शुरू किया जावेगा। हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा ग्राम हंडिया को दिलाई गई उक्त सौगातो के लिए जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल, अरुण तिवारी, ग्राम पंचायत हंडिया सरपंच लखनलाल भिलाला, उपसरपंच शरण तिवारी, सिद्धांत तिवारी, व्यापारी संघ अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, ग्राम पटेल प्रहलाद सिंह, शशि तिवारी, विजय तिवारी, ऋतिक व्यास, कैलाश खत्री, एस.एफ.खत्री, अनुशासन तिवारी सहित समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें