Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: हम फाउंडेशन खण्डवा द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया

Barkat Qureshi / Thu, Jun 5, 2025 / Post views : 285

Share:
हम फाउंडेशन खण्डवा द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया संवाददाता लोकेंद्र तिरोले हम फाउंडेशन भारत जिला खंडवा द्वारा 5 जून पर्यावरण दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किशोर कुमार सभागृह के निकट स्थित वन विभाग सभागृह में किया गया उक्त कार्यक्रम में वन विभाग खंडवा का भी सहयोग रहा जिसमें वन विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों ने भी रक्तदान किया कार्यक्रम में हम फाउंडेशन के सदस्यों के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी रक्तदान कर समाज के प्रति अपने नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन किया। जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि हम फाउंडेशन मानवता के प्रति समर्पित एक संगठन है जो की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट निशिकांत चौधरी के समाज सेवा संकल्प को आगे बढ़ने का कार्य करता है। और इसी श्रृंखला में आज रक्तदान का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है इसमें हम फाउंडेशन के सभी सदस्यों के साथ-साथ वन विभाग के कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया है यह रक्त किसी जरूरतमंद को समय पर मिलेगा और अगर इस रक्त के माध्यम से किसी की सेहत में सुधार होता है किसी की जान बचाती है तो इससे हमारे रक्त की ही सार्थकता सिद्ध होगी इसी भाव से आज यह रक्त दान शिविर लगाया गया है। जिसको सफल बनाने में वन विभाग की भी बड़ी भूमिका रही। खंडवा रेंजर जेपी मिश्रा ने कहा कि वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी जहां एक ओर निरंतर पर्यावरण की सेवा करते हैं वन सेवा करते हैं तो आज हम फाउंडेशन के इस समाजसेवी कार्यक्रम में हम सभी वन कर्मियों ने रक्तदान कर पर्यावरण दिवस को एक नए तरीके से सेलिब्रेट किया है जहां वन सेवा के साथ जन सेवा का भाव भी विद्यमान है। कार्यक्रम में पिंकी राठौर, जयपाल पवार, सीमा राठौड़, विजेंद्र सिंह, मुकेश भावसार, सत्यम सक्सेना,मृदुल तिवारी, शैलेंद्र यादव,विजय बघेल, हरीश अनमोले,मुकेश गौर, अमिता गौर, अमित मिश्रा, माधुरी राजपूत, दिनेश चौहान, दिनेश राजपूत,प्रांजल शर्मा, नमिता काले, एवं अन्य नगर निवासियों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रक्त मित्र शैलू मंडलोई, डॉ प्रांजलि और उनकी मेडिकल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश गौर मालवा प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष रवि पाण्डेय, जिला महामंत्री बरखा पाण्डेय,कार्यकारी अध्यक्ष अमिता गौर, मालवा प्रांत वित्त मंत्री संगीता सोनवाने, आशा सेंगर नमिता काले, निगार खान,स्वप्निल जैन,सतीश पटेल, मनोज वर्मा,रविंद्र सिंह मंजू यादव,प्रतिमा अरोड़ा, काशीनाथ काले आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें