Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: हरदा एसपी अभिनव चौकसे को उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए किया गया सम्मानित   

Barkat Qureshi / Thu, Jun 12, 2025 / Post views : 322

Share:
हरदा एसपी अभिनव चौकसे को उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए किया गया सम्मानित    हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला केन्द्रीय राज्य मंत्री (जनजातिय कार्य ) डी.डी. उईके, पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह ने किया सम्मानित हरदा जिले में बीते एक वर्ष के दौरान कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अंधे हत्याकांडों के सफल खुलासे, स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी, गुमशुदा महिलाओं-बालिकाओं की दस्तयाबी और सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के प्रभावी निराकरण जैसे बहुआयामी मोर्चों पर बेहतरीन प्रदर्शन करने पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें केन्द्रीय राज्य मंत्री(जनजातिय कार्य) श्री डी.डी. उईके, पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश वर्मा , जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह द्वारा संयुक्त रूप से सर्किंट हाउस में औपचारिक भेंट के दौरान प्रदान किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। एक वर्ष, कई चुनौतियाँ – हर मोर्चे पर सफलता पुलिस अधीक्षक के रूप में श्री अभिनव चौकसे का यह कार्यकाल उल्लेखनीय रहा है । अंधे हत्याकांडों के वैज्ञानिक तरीके से किए गए खुलासे, वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी, महिला अपराधों में संवेदनशील और शीघ्र कार्यवाही, तथा सीएम हेल्पलाइन में जिले की प्रगति, हर मोर्चे पर उनकी नेतृत्व क्षमता स्पष्ट दिखाई दी है। साथ ही, संगठित अपराधों और नशे के अवैध व्यापार पर सख्त कार्रवाई, अपराधियों पर प्रभावी निगरानी और थानों की जवाबदेही सुनिश्चित करना, उनके प्रशासनिक दृष्टिकोण का उदाहरण है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस को केवल कानून व्यवस्था का रक्षक नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम भी बनाया। विश्वास, समर्पण और व्यवस्था का उदाहरण बनी हरदा पुलिस हरदा में बीते एक वर्ष में आम जनता का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है, इसका बड़ा श्रेय पुलिस अधीक्षक हरदा की कार्यशैली को जाता है – जो संवेदनशीलता, पारदर्शिता और तकनीकी दक्षता के त्रिकोण पर आधारित है। पुलिसिंग को सेवा और उत्तरदायित्व से जोड़ने की उनकी कोशिशों को जनप्रतिनिधियों ने भी खुले मन से सराहा। समारोह के दौरान वक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक हरदा के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और आशा जताई कि वे आगे भी इसी तरह जनता की उम्मीदों पर खरे उतरते रहेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें