: हरदा जिले की 94194 लाड़ली बहनों के खाते में 11.47 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की
Barkat Qureshi / Sun, Jan 12, 2025 / Post views : 224
हरदा जिले की 94194 लाड़ली बहनों के खाते में 11.47 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की
हरदा 12 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाजापुर जिले के कालापीपल में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं सिलेंडर रीफिलिंग के लिए हितग्राहियों के खाते में राशि का अंतरण की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को 1553 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की। इसी कार्यक्रम में उन्होने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 335 करोड़ रूपये की राशि भी अंतरित की। इस अवसर पर हरदा में जिला स्तरीय कार्यक्रम नगर पालिका कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इस दौरान शाजापुर के कालापीपल में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। कार्यक्रम में हरदा विधायक डॉ. आर. के. दोगने, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारतीय राजू कमेड़िया, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया, पार्षद श्रीमती बिन्दु गुर्जर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री संजय त्रिपाठी सहित लाड़ली बहनें और विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। विधायक डॉ. दोगने ने कहा कि रेवा शक्ति अभियान का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करें, जिससे लड़कियों के लिंगानुपात में वृद्धि हो सके और उन्होंने रेवा शक्ति अभियान के लिए जिला प्रशासन का धन्यवाद किया। उन्होने सभी को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत ने इस अवसर पर कहा कि बेटियां किसी भी स्थिति में लड़कों से कम नहीं है। उन्होने सभी को मकर संक्राति पर्व की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया ने सभी लाड़ली बहनों को मकर संक्रांति पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने रेवा शक्ति अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज बेटियां किसी भी स्थिति में कम नहीं है वो भी लड़कों की तरह हर फील्ड में आगे है। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया ने कहा कि लड़का लड़की में कोई अंतर नहीं है, सभी एक समान है। उन्होने सभी से रेवा शक्ति अभियान में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी ने रेवा शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी एवं उसके लाभ भी बताए।
हरदा 12 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाजापुर जिले के कालापीपल में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं सिलेंडर रीफिलिंग के लिए हितग्राहियों के खाते में राशि का अंतरण की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को 1553 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की। इसी कार्यक्रम में उन्होने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 335 करोड़ रूपये की राशि भी अंतरित की। इस अवसर पर हरदा में जिला स्तरीय कार्यक्रम नगर पालिका कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इस दौरान शाजापुर के कालापीपल में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। कार्यक्रम में हरदा विधायक डॉ. आर. के. दोगने, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारतीय राजू कमेड़िया, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया, पार्षद श्रीमती बिन्दु गुर्जर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री संजय त्रिपाठी सहित लाड़ली बहनें और विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। विधायक डॉ. दोगने ने कहा कि रेवा शक्ति अभियान का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करें, जिससे लड़कियों के लिंगानुपात में वृद्धि हो सके और उन्होंने रेवा शक्ति अभियान के लिए जिला प्रशासन का धन्यवाद किया। उन्होने सभी को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत ने इस अवसर पर कहा कि बेटियां किसी भी स्थिति में लड़कों से कम नहीं है। उन्होने सभी को मकर संक्राति पर्व की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया ने सभी लाड़ली बहनों को मकर संक्रांति पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने रेवा शक्ति अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज बेटियां किसी भी स्थिति में कम नहीं है वो भी लड़कों की तरह हर फील्ड में आगे है। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया ने कहा कि लड़का लड़की में कोई अंतर नहीं है, सभी एक समान है। उन्होने सभी से रेवा शक्ति अभियान में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी ने रेवा शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी एवं उसके लाभ भी बताए।विज्ञापन
विज्ञापन