Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: हरदा जिले मे चल रहे आनलाईन सट्टे.व जुए कारोबार को बंद किया जाए जाये- विधायक डाँ .आर .के दोगने

Barkat Qureshi / Sat, Mar 29, 2025 / Post views : 224

Share:
हरदा जिले मे चल रहे आनलाईन सट्टे.व जुए कारोबार को बंद किया जाए जाये- विधायक डाँ .आर .के दोगने हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा पुलिस अधीक्षक हरदा को पत्र लिखकर हरदा जिले में चल रहे ऑनलाइन सट्टे व जुए के करोबार पर प्रतिबंध लगाए जाने जाने की मांग की गई है। विधायक डॉ. दोगने द्वारा पुलिस अधीक्षक हरदा को प्रेषित किए गए पत्र में लेख किया गया है कि वर्तमान में आई.पी.एल. क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही रही है। प्रतियोगिता के क्रिकेट मैचों पर असामाजिक तत्वों द्वारा ऑनलाइन सट्टे व जुए का कारोबार खुलेआम चलाया जा रहा है। युवा वर्ग असामाजिक तत्वों के सम्पर्क में आकर ऑनलाइन सट्टे व जुए के जाल में फंसते जा रहे है। जिससे बाहर निकलने के लिए उन्हे गलत कदम उठाने पड़ते है और हरदा शहर व गांव की गलीयों में भी असमाजिक तत्वों द्वारा खुलेआम सट्टा व जुआ चालाया जा रहा है। जिसके कारण लोगो के घर बरबाद हो रहे है व आये-दिन शहर व गांव में लड़ाई-झगड़े होते रहते है। इस हेतु असामाजिक तत्वों द्वारा हरदा जिले में चलाये जा रहे ऑनलाईन सट्टे व जुएँ पर साईबर सेल के माध्यम से कार्यवाही की जाकर इस कार्य पर प्रतिबंध लागाया जावे एवं हरदा शहर व गांव में चल रहे जुएँ व सट्टे के कारोबार को भी सख्ती के साथ बंद किया जावे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें