Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: हरदा नगर पालिका द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना कि पहली किश्त की राशी वसुली

Barkat Qureshi / Tue, Jan 21, 2025 / Post views : 174

Share:
हरदा नगर पालिका द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना कि पहली किश्त की राशी वसुली आज नगर पालिका द्वारा वार्ड क्रमांक तीन एवं चार में प्रधानमंत्री आवास योजना के ऐसे हितग्राही जिन्होंने विगत चार-पांच वर्ष पूर्व से प्रधानमंत्री आवास योजना की एक-एक लाख रुपए की किश्त ली गई है परंतु आज दिनांक तक मकान निर्माण प्रारंभ नहीं किया गया है उन हितग्राहियों से ₹100000 की वसूली का कार्य किया गया जिसमें अखिलेश कुमार यादव पिता नर्मदा प्रसाद यादव, मनीष यादव पिता नर्मदा प्रसाद यादव, नर्मदा प्रसाद यादव पिता रामेश्वर यादव इनको दिनांक 16. 4 .2021 को प्रधानमंत्री आवास हेतु एक-एक लाख रुपए की राशि दी गई थी उनके द्वारा आज दिनांक तक मकान का निर्माण नहीं किया गया । बार-बार नोटिस देने के बाद भी इनके द्वारा मकान नहीं बनाया गया जिसके कारण आज नगर पालिका की टीम द्वारा मकान मालिकों को समझाइए दी गई । समझाइश देने के उपरांत इनके द्वारा 3 लाख का चेक प्राप्त किया गया। इसी प्रकार महेश पिता शिवप्रसाद सांकले द्वारा मकान का निर्माण नहीं करने के कारण ₹100000 की राशि का चेक वापस ली गई। मकान का निर्माण नहीं करने वालों 98 हितग्राहियों की आर आर सी तहसीलदार महोदय द्वारा जारी की गई है एवं 162 हितग्राहियों पर अभी कार्यवाही प्रचलित है। श्री पाटीदार द्वारा अपील की गई है कि जिन लोगों ने प्रधानमंत्री आवास की राशि ली है लेकिन अभी तक मकान नहीं बनाया है वह उक्त राशि को नगर पालिका के खाते में पुनः जमा करवाए अन्यथा नियम अनुसार वसूली की कार्रवाई की जाएगी इस कार्यवाही में नगर पालिका के सब इंजीनियर एसके बोहरे,सहायक राजस्व निरीक्षक लखनलाल बाके, विजय प्रकाश सेजेकर, नितिन झाडे, सफाई दरोगा किरण राठौड़,उपेंद्र कलसिया, उमेश चंदेवा एवं अन्य नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें