Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: हरदा नगर पालिका द्वारा बकायादारों के नल काटने की कार्यवाही निरंतर जारी

Barkat Qureshi / Sat, May 24, 2025 / Post views : 239

Share:
हरदा नगर पालिका द्वारा बकायादारों के नल काटने की कार्यवाही निरंतर जारी हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा आवास योजना का पैसा लेकर, नहीं बनाया मकान, नगर पालिका ने घर का नल कनेक्शन काट दिया।हरदा शहर वार्ड क्रमांक 3 महांत्मा गांधी वार्ड में बकायादारों राशि वसूली की कार्यवाही की गई जिसमें आवास योजना का पैसा लेकर मकान नहीं बनाने वालों में वार्ड के अकरम खान अफजल खान द्वारा 100,000/- रुपए , की राशि एवं नासिर खान अफजल खान द्वारा 100,000/- रुपए की राशि, समत्तिकर के 10,000/- एवम् जलकर के 5000/-रुपए बकाया और शाहिद खान बाबू खान द्वारा ₹100000 की राशि आवास योजना के अंतर्गत लेकर, उस पैसे का उपयोग दूसरे कार्यों में किया । आवास योजना का मकान निर्माण नहीं कराया गया। इस संदर्भ में नगर पालिका द्वारा उक्त हितग्राहियों को कई बार नोटिस के माध्यम से सूचित किया गया था। लेकिन उनके द्वारा नगर पालिका से कभी संपर्क नहीं किया गया। इस हेतु नगर पालिका द्वारा ऐसे हितग्राहियों की सूची तैयार कर, आज उनके घरों के नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही की गई है। नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार द्वारा जानकारी दी गई की ऐसे नागरिक, हितग्राही या कहे तो बकायादार जो योजनाओं की स्वीकृत राशि या संपत्ति कर जलकर टैक्स की राशि अधिक समय तक अपने उपयोग में लेते हैं और जमा नहीं करते हैं। इससे उन्हें स्वयं को तो अधिक पेनल्टी के साथ जमा करने पर नुकसान होता ही है । साथ ही नगर पालिका की सेवाओं और व्यवस्थाओं को भी प्रभावित करते हैं। सीएमओ कमलेश पाटीदार द्वारा शासन की ओर से अपील करते हुए कहा कि, ऐसे सभी बाकायदार जिनके द्वारा मकान निर्माण नहीं किया जा रहा है, आवास की राशि तत्काल नगर पालिका के खाते में जमा कराए। और अपने संपत्ति कर और जलकर की राशि भी अधिक समय से बकाया ना रखते हुए उसे भी तत्काल जमा कराए। अन्यथा नगर पालिका शासन के निर्देश अनुसार कार्यवाही करते हुए नल कनेक्शन काटने के पश्चात संपत्ति कुर्की करने की कार्यवाही शुरू करेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें