Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: हरदा नगर पालिका द्वारा मुख्य मार्गों पर लगे बैनर और होर्डिंग हटाए गए

Barkat Qureshi / Wed, May 21, 2025 / Post views : 299

Share:
हरदा नगर पालिका द्वारा मुख्य मार्गों पर लगे बैनर और होर्डिंग हटाए गए हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा नगर पालिका टीम ने शहर के मुख्य मार्गों का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर महोदय के आदेश अनुसार होर्डिंग और बैनर हटाने की कार्यवाही की गई। शहर के मुख्य मार्ग, चांडक चौराहे से लेकर बजाज शोरूम तक एवं खंडवा बाईपास हनुमान मंदिर से लेकर कलेक्टर कार्यालय मार्ग तक लगे बैनर और होर्डिंग हटाए गए। नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार द्वारा जानकारी दी गई की मुख्य मार्गों पर लगे होर्डिंग और बैनरों के कारण असमय दुर्घटना घटित होने की संभावना बनी रहती हैं। जिसकी सूचना प्राप्त हुई थी । इसके संबंध में कार्यवाही करते हुए आज नगर पालिका द्वारा हॉर्डिग हटाए गए हैं। उन्होंने बताया कि वाहनों के आवागमन मुख्य मार्गों पर प्रतिदिन लगा रहता है, हवा में इन होर्डिंग बैनरों के निकल जाने से दुर्घटना की संभावना बनती है इस हेतु नगर पालिका द्वारा कार्यवाही करते हुए इन्हें हटाया गया है। ताकि आवागमन प्रभावित न हो और जनहित की सुरक्षा बनी रहे। किसी प्रकार की कोई दुर्घटना घटित न हो।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें