: हरदा नगर पालिका द्वारा विद्युत मंडल को क्षति पूर्ती हेतु पत्राचार किया जाएगा
Barkat Qureshi / Wed, Jun 4, 2025 / Post views : 229
हरदा नगर पालिका द्वारा विद्युत मंडल को क्षति पूर्ती हेतु पत्राचार किया जाएगा
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा, मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी प्रा.लि. के द्वारा विद्युत सप्लाय में हाई वोल्टेज से विद्युत प्रदाय होने से नगर पालिका हरदा के द्वारा जन सुरक्षा हेतु नगर के विभिन्न चौराहों पर लगवाये गये सी.सी.टी. व्ही कैमरे बंद हो गये है। इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार ने जानकारी देते हुये बताया कि दिनांक 03 जून 2025 को विद्युत मण्डल द्वारा की जा रही विद्युत प्रदाय में अत्याधिक वोल्टेज से विद्युत प्रदाय किये जाने के कारण नगर पालिका द्वारा नगर पालिका कार्यालय सहित, कलेक्ट्रेट तिराहा, वृद्धाश्रम चौक, सेंटमेरी स्कूल बौराहा तथा किराना बाजार मे नागरिको की सुरक्षा हेतु लगाये गये कैमरों के एडाप्टर एवं अन्य विद्युत उपकरण के जलने के कारण इन चौराहों पर लगे कैमरों के फुटेज प्राप्त नहीं हो रही है वहीं नगर पालिका हरदा का इंटरनेट भी प्रभावित हुआ है। नगर पालिका द्वारा हुये नुकसानी का आंकलन कराया जा रहा है जिसकी क्षति पूर्ति हेतु विद्युत मण्डल से पत्राचार किया जावेगा।
चौराहों पर लगे कैमरों के कार्य न करने से असमाजिक तत्वों की पहचान में पुलिस को भारी परेशानी का सामना करना पडेगा। ज्ञातव्य हो की नगर के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाली घटना अथवा घटना कारित करने वाले असामाजिक तत्व कैमरों में कैद होने से उनकी पहवान कर उन्हें पकड़ने मे चौराहों पर सीसीटीव्ही कैमरे पुलिस को मदद करते है। कैमरे बंद होने से ऐसे तत्वों की पहचान करने में पुलिस एवं आम नागरिको को भारी परेशानी का सामना करना पडेगा। नगर पालिका द्वारा दोपहर लगभग 02.00 बजे तक कार्यालय की इंटरनेट सेवा को बहाल कराया गया सुबह 10 बजे से आनलाईन कार्य हेतु आने वाले नागरिको को भी परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं नगर पालिका का कर संग्रहण कार्य भी प्रभावित हुआ है।
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा, मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी प्रा.लि. के द्वारा विद्युत सप्लाय में हाई वोल्टेज से विद्युत प्रदाय होने से नगर पालिका हरदा के द्वारा जन सुरक्षा हेतु नगर के विभिन्न चौराहों पर लगवाये गये सी.सी.टी. व्ही कैमरे बंद हो गये है। इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार ने जानकारी देते हुये बताया कि दिनांक 03 जून 2025 को विद्युत मण्डल द्वारा की जा रही विद्युत प्रदाय में अत्याधिक वोल्टेज से विद्युत प्रदाय किये जाने के कारण नगर पालिका द्वारा नगर पालिका कार्यालय सहित, कलेक्ट्रेट तिराहा, वृद्धाश्रम चौक, सेंटमेरी स्कूल बौराहा तथा किराना बाजार मे नागरिको की सुरक्षा हेतु लगाये गये कैमरों के एडाप्टर एवं अन्य विद्युत उपकरण के जलने के कारण इन चौराहों पर लगे कैमरों के फुटेज प्राप्त नहीं हो रही है वहीं नगर पालिका हरदा का इंटरनेट भी प्रभावित हुआ है। नगर पालिका द्वारा हुये नुकसानी का आंकलन कराया जा रहा है जिसकी क्षति पूर्ति हेतु विद्युत मण्डल से पत्राचार किया जावेगा।
चौराहों पर लगे कैमरों के कार्य न करने से असमाजिक तत्वों की पहचान में पुलिस को भारी परेशानी का सामना करना पडेगा। ज्ञातव्य हो की नगर के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाली घटना अथवा घटना कारित करने वाले असामाजिक तत्व कैमरों में कैद होने से उनकी पहवान कर उन्हें पकड़ने मे चौराहों पर सीसीटीव्ही कैमरे पुलिस को मदद करते है। कैमरे बंद होने से ऐसे तत्वों की पहचान करने में पुलिस एवं आम नागरिको को भारी परेशानी का सामना करना पडेगा। नगर पालिका द्वारा दोपहर लगभग 02.00 बजे तक कार्यालय की इंटरनेट सेवा को बहाल कराया गया सुबह 10 बजे से आनलाईन कार्य हेतु आने वाले नागरिको को भी परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं नगर पालिका का कर संग्रहण कार्य भी प्रभावित हुआ है।विज्ञापन
विज्ञापन