Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: हरदा नगर मे विशाल शोर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई 

Barkat Qureshi / Sat, May 17, 2025 / Post views : 253

Share:
हरदा नगर मे विशाल शोर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई  हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक के बैनर तले हरदा जिले के राष्ट्रभक्त नागरिकों के द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पहलगाम के आतंकी हमले का जवाब देते हुए पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकवादियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त कर 100 से अधिक आतंकवादियों को मौत के घाट उतारकर देश की जनता को यह विश्वास दिलाया कि भारत देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारत की पराक्रमी सेवा के होते हुए देश की सुरक्षा को यदि कोई खतरा पहुंचाने का दुस्साहस करेगा तो उसका बदला चौगुनी ताकत के साथ लिया जाएगा ऑपरेशन सिंदूर में हमारे देश की सेना ने अपने वीरता पराक्रम शौर्य का परिचय देते हुए पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मारकर संपूर्ण विश्व को दिखा दिया कि भारत अपनी सुरक्षा के लिए सक्षम है। भारतीय सेना के इस अदम्य, अतुलनीय योगदान तथा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए हरदा जिले के राष्ट्रभक्त जिला वासियों द्वारा ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई ।इस यात्रा में हजारों की संख्या में मोटरसाइकिल , कार, तथा ट्रैक्टर तथा भारतीय वैज्ञानिक के द्वारा बनाई गई स्वदेशी ब्रह्मोस मिसाइल की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस यात्रा में पूर्व सैनिक ,ncc के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्गों एवं संगठनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का समापन महाराणा प्रताप चौक पर हुआ तथा स्थानीय नेहरू स्टेडियम में भारत माता की आरती की गई। हरदा जिले के सभी स्थानों से पधारे समस्त राष्ट्रभक्त उपस्थित थे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें