: हरदा में असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स की जिला बैठक सम्पन्न
Barkat Qureshi / Sun, Jun 1, 2025 / Post views : 350
हरदा में असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स की जिला बैठक सम्पन्न
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
पत्रकार सुरक्षा कानून व प्रमाणन पर हुआ मंथन
हरदा। रविवार को असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स की जिला बैठक हरदा जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी के विश्रामगृह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने की। बैठक में संगठन के प्रांतीय महासचिव माखन विजयवर्गीय सहित जिले से आए वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार उपस्थित रहे।
बैठक में पत्रकारों से सुझाव आमंत्रित किए गए और पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर गंभीर विमर्श हुआ। वरिष्ठ पत्रकार प्रहलाद शर्मा ने अहम सुझाव दिए। संगठन ने तीन प्रमुख बिंदुओं पर जोर दिया। पहला, पत्रकारों को विषयानुसार समाचार लेखन के आधार पर जिला स्तर पर पंजीकृत किया जाए। दूसरा, राज्य शासन से जारी अधिमान्य प्रेस कार्ड की तर्ज पर जिला जनसंपर्क कार्यालयों से भी पत्रकारों को प्रमाणन कार्ड प्रदान किए जाएं। तीसरा, भोपाल से वरिष्ठ पत्रकारों को जिला एवं तहसील मुख्यालयों पर भेजकर नियमित कार्यशालाओं का आयोजन कराया जाए, जिससे पत्रकारों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिल सके।
प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा, पहचान और विकास के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है। बैठक में अरविन्द शुक्ला, अर्जुन देवड़ा, गोपाल शुक्ला, विक्की शर्मा, बंटी शुक्ला, सूरज निहाल, कपिल शर्मा, मोहम्मद मुस्तफ़ा, फैयाज़ खान, रामबिलास कैरवार, ओमप्रकाश गुर्जर, अब्दुल समद, मेहमूद अली चिश्ती सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।
सभी ने संगठन की नीतियों का समर्थन करते हुए पत्रकार हितों के संरक्षण के लिए एकजुटता दिखाने का संकल्प लिया।

सभी ने संगठन की नीतियों का समर्थन करते हुए पत्रकार हितों के संरक्षण के लिए एकजुटता दिखाने का संकल्प लिया।विज्ञापन
विज्ञापन