Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: हरदा विधायक डाँ.दोगने ने विधानसभा मे प्रश्नो के माध्यम से सरकार को घेरा

Barkat Qureshi / Fri, Mar 21, 2025 / Post views : 219

Share:
हरदा विधायक डाँ.दोगने ने विधानसभा मे प्रश्नो के माध्यम से सरकार को घेरा हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में विधानसभा सदन में शासकीय महाविद्यालय में कार्यरत अतिथि विद्वानों के नियुक्ति के नियम व अतिथि विद्वानों के नियमितीकरण के संबंध में, लाडली बहना को दी जाने वाली राशि बढ़ाये जाने के संबंध में तथा किसानो की फसल की एम.एस.पी. महंगाई दर अनुसार प्रतिवर्ष बढ़ाये जाने के संबंध में प्रश्न किया परन्तु सरकार द्वारा कोई भी प्रश्न का संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। हरदा विधायक द्वारा शासकीय महाविद्यालय में कार्यरत अतिथि विद्वानों के नियुक्ति नियम वी अतिथि विद्वानों के नियमितीकरण के संबंध में प्रश्न किया कि शासकीय महाविद्यालय में अतिथि विद्वानों को नियुक्त करने के क्या-क्या नियम व प्रावधान है, क्या अतिथि विद्वान शासकीय महाविद्यालय में कार्य करते हुए राजनीतिक पद व राजनीतिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हो सकते है, यदि हां तो कारण स्पष्ट करें, यदि नहीं तो ऐसा कृत्य करने वाले अतिथि विद्वान पर क्या कार्यवाही की जावेगी। उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा जवाब दिया गया कि शासकीय महाविद्यालय में अतिथि विद्वानों को नियुक्त करने के नियम व प्रावधान की जानकारी विधानसभा के पुस्तकालय से प्राप्त की जा सकती है और यह कहा गया कि अतिथि विद्वान शासकीय महाविद्यालय में कार्य करते हुए राजनीतिक पद व राजनीतिक कार्यक्रमों में सम्मिलित नहीं हो सकते हैं और इस प्रकार का कृत्य करने वाले अतिथि विद्वान के दोषी सिद्ध पाए जाने पर अतिथि विद्वानों से संबंधित नीति निर्देश नियम दिनांक 05/10/23 के अनुसार कार्यवाही की जावेगी। इसके संबंध में हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा कर हरदा के शासकीय महाविद्यालय में इस प्रकार के कृत्य करने वाले अतिथि विद्वानों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है। इसके पश्चात यह प्रश्न किया गया कि क्या शासकीय महाविद्यालय में वर्षों से कार्यरत अतिथि विद्वानों को नियमित किए जाने की कोई योजना प्रचलन में है, यदि हां तो अतिथि विद्वानों को कब तक नियमित किया जाएगा। समय सीमा बताएं, यदि नहीं तो इसका कारण स्पष्ट करें। उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा जवाब दिया गया कि शासकीय महाविद्यालयो में बरसों से कार्यरत अतिथि विद्वानों को नियमित किए जाने की कोई योजना प्रचलन में नहीं है, क्योकि अतिथि विद्वानों को नियमित करने हेतु विभागीय भर्ती नियमों में कोई प्रावधान नहीं है। इसके पश्चात हरदा विधायक द्वारा लाडली बहना योजना के संबंध में प्रश्न किया गया की लाडली बहना योजना अंतर्गत हरदा विधानसभा क्षेत्र में कुल कितने पात्र हितग्राहियों को पंजीकृत कर उनके खाते में प्रतिमाह राशि जमा की जा रही है। ऐसे पात्र हितग्राही जिनके नाम छूट गए हैं, उनके नाम जोड़ने की प्रक्रिया पुनः कब से प्रारंभ की जावेगी। वर्तमान में लाडली बहना योजना अंतर्गत हितग्राही को लाभ प्रदाय करने के क्या नियम व शर्ते है। लाडली बहना योजना अंतर्गत दी जाने वाली राशि सरकार की घोषणा अनुसार 3000 रुपये प्रतिमाह कब तक की जावेगी। जिस पर महिला बाल विकास मंत्री द्वारा यह जवाब दिया गया कि पंजीकृत हितग्राही जिनके खाते में प्रतिमाह राशि जमा की जा रही है एवं योजना अंतर्गत लाभ प्रदाय करने के नियम व शर्तों की जानकारी पुस्तकालय से प्राप्त की जा सकती है। जिन हितग्राहियों के नाम छूट गए उनके नाम पुनः जोड़ने के एवं लाडली बहना योजना अंतर्गत दी जाने वाली राशि 3000 रूपये प्रतिमाह किए जाने का विभाग स्तर पर वर्तमान में कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। मंत्री द्वारा दिए गए इस जवाब से यह प्रतीत होता है कि लाडली बहना योजना अंतर्गत 3000 रुपये प्रतिमाह दिए जाने की सरकार की घोषणा सिर्फ जुमला थी। इसके पश्चात यह प्रश्न किया गया कि क्या किसानों की फसल की एम.एस.पी. महंगाई दर अनुसार प्रतिवर्ष बढ़ाई जाती थी। यदि नहीं तो कारण स्पष्ट कीजिए, यदि हां तो वर्तमान में फसलों की एम.एस.पी. महंगाई दर से कम क्यों है। इसका क्या कारण है स्पष्ट कीजिए। किसानों की फसलों की एम.एस.पी. महंगाई दर अनुसार प्रतिवर्ष बढ़ाना कब से शुरू किया जावेगा। जिस पर कृषि मंत्री द्वारा जवाब देने से बचते हुए कहा की एम.एस.पी. निर्धारण केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है इसलिए प्रश्न केंद्र से संबंधित है। सरकार से जब-जब सदन में किसानों के हितों के संबंध में बात की जाती है या प्रश्न किए जाते हैं, तो सरकार इससे बचने के लिए मोन धारण कर लेती है या फिर केंद्र सरकार के ऊपर बात छोड़ देती है। इसके पश्चात हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा विधानसभा सदन में याचिका एवम ध्यान आकर्षण सूचना के माध्यम से हरदा जिले के ग्राम मगरधा-रतनपुर के मध्य माचक नदी पर पुल निर्माण कराए जाने की मांग, ग्राम झल्लार से रेसलपुर के बीच पड़ने वाली माचक नदी पर पुल निर्माण कार्य कराए जाने की मांग, हरदा जिले की समस्त भवन विहीन ग्राम पंचायत हेतु भवन निर्माण कार्य स्वीकृत किए जाने की मांग, ग्राम मगरधा में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हेतु नवीन भवन निर्माण कार्य स्वीकृत कराए जाने की मांग की गई। हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा सक्रियता के साथ हरदा जिले से जुड़े जनहितैषी मुद्दों को विधानसभा में उठाया जा रहा है एवं हरदा के लिए विकास कार्यो की मांग की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें