: हरदा विधायक डाँ दोगने मे विभिन्न विकास कार्यो का भूमी पूजन किया
Barkat Qureshi / Sun, May 18, 2025 / Post views : 264
हरदा विधायक डाँ दोगने मे विभिन्न विकास कार्यो का भूमी पूजन किया
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा :- रविवार को हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान हरदा विधानसभा के ग्राम देवास पहुंचे जहां पर उन्होंने ग्रामिणजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी व तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर ग्रामिणजनों की समस्याओं का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके पश्चात हरदा विधायक डॉ. दोगने एवं हरदा जनपद अध्यक्ष रेवा पटेल द्वारा समस्त कांग्रेसजनों के साथ मिलकर ग्राम में विधायक निधी की 05 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले स्वागत द्वार, जनपद निधि की 03 लाख 57 हजार रूपये की राशि से निर्मित होने वाली आर.सी.सी. नाली, ग्राम पंचायत निधि की 05 लाख 50 हजार रुपए की राशि से निर्मित होने वाले सी.सी. सड़क मार्ग व 01 लाख 90 हजार रुपये की राशि से ग्राम में लगने वाली स्ट्रीट लाइट आदि निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। ग्राम को मिली उक्त सौगातों के लिए ग्रामवासियों द्वारा हरदा विधायक डॉ. दोगने व जनपद अध्यक्ष रेवा पटेल का साल-श्रीफल भेट कर पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल, गंभीर गोल्या, राहुल बडियार, सुरेंद्र पटेल, संदीप पटेल, विष्णु सिरोही, गणेश पटेल, पवन खेरवा, रोहित बडियार, जगदीश राठौर, मांगीलाल सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा :- रविवार को हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान हरदा विधानसभा के ग्राम देवास पहुंचे जहां पर उन्होंने ग्रामिणजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी व तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर ग्रामिणजनों की समस्याओं का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके पश्चात हरदा विधायक डॉ. दोगने एवं हरदा जनपद अध्यक्ष रेवा पटेल द्वारा समस्त कांग्रेसजनों के साथ मिलकर ग्राम में विधायक निधी की 05 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले स्वागत द्वार, जनपद निधि की 03 लाख 57 हजार रूपये की राशि से निर्मित होने वाली आर.सी.सी. नाली, ग्राम पंचायत निधि की 05 लाख 50 हजार रुपए की राशि से निर्मित होने वाले सी.सी. सड़क मार्ग व 01 लाख 90 हजार रुपये की राशि से ग्राम में लगने वाली स्ट्रीट लाइट आदि निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। ग्राम को मिली उक्त सौगातों के लिए ग्रामवासियों द्वारा हरदा विधायक डॉ. दोगने व जनपद अध्यक्ष रेवा पटेल का साल-श्रीफल भेट कर पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल, गंभीर गोल्या, राहुल बडियार, सुरेंद्र पटेल, संदीप पटेल, विष्णु सिरोही, गणेश पटेल, पवन खेरवा, रोहित बडियार, जगदीश राठौर, मांगीलाल सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।विज्ञापन
विज्ञापन