Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: हरदा विधायक डां दोगने ने किया ग्राम हीरापुर मे विकास कार्य का भूमि पूजन

Barkat Qureshi / Fri, Mar 7, 2025 / Post views : 265

Share:
हरदा विधायक डां दोगने ने किया ग्राम हीरापुर मे विकास कार्य का भूमि पूजन हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने शुक्रवार ग्राम हीरापुर पहुंचकर ग्रामिणजनों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं जानी व संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का तत्काल निराकरण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा ग्रामिणजनों की मांग पर ग्राम हीरापुर में सार्वजनिक चबूतरा निर्माण कार्य कराये जाने हेतु विधायक निधि से एक लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। जिसका भूमि पूजन हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा समस्त कांग्रेसजनों व ग्रामवासियों के साथ मिलकर किया गया साथ ही ग्राम में पंचायत निधि की राशि से निर्मित होने वाले सी.सी. सड़क मार्ग का भी भूमि पूजन किया गया। ग्राम को मिली उक्त सौगात के लिए समस्त ग्रामवासियों द्वारा हरदा विधायक डॉ. दोगने का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती साधना मनीष व्यास, उप सरपंच श्रीमती रीना ओम प्रकाश गुर्जर, ग्राम सचिव मेहताब गौर, सहायक सचिव नामी धार्मिक, अनिल सुरमा, कैलाश पटेल, राजेश गुर्जर, अखिलेश गुर्जर, रोहित गुर्जर, रामविलास गुर्जर, काशीराम, संतोष, पूनम यादव, विनय मालवीय सहित समस्त ग्रामीणजन उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें