: हरदा विधायक डां दोगने ने किया प्रतिभागियों को पुरष्कृत
Barkat Qureshi / Mon, May 19, 2025 / Post views : 274
हरदा विधायक डां दोगने ने किया प्रतिभागियों को पुरष्कृत
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान रविवार रात्रि में ग्राम रूनझुन पहुंचकर ग्रामिणजनों से मुलाकात कर उनके हाल-चाल जाने। ग्रामिणजनों द्वारा हरदा विधायक को ग्राम में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। जिस पर हरदा विधायक द्वारा तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर ग्रामिणजनों की समस्याओं का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके पश्चात् हरदा विधायक डॉ. दोगने ग्राम में सिकंदर इलेवन क्रिकेट क्लब रूनझुन द्वारा आयोजित विशाल टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में पहुंचकर क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी एवं प्रतियोगिता की ईनामी राशि प्रदान की साथ ही प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान हरदा विधायक डॉ. दोगने के साथ विधायक प्रतिनिधि दशरथ पटेल, अमर रोचलानी, संजय जैन, जगदीश राठौर, शब्बीर खां, इब्राहीम खां, निर्भय दास राजपूत, भगवानदास, राजकुमार सहित समस्त ग्रामवासी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान रविवार रात्रि में ग्राम रूनझुन पहुंचकर ग्रामिणजनों से मुलाकात कर उनके हाल-चाल जाने। ग्रामिणजनों द्वारा हरदा विधायक को ग्राम में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। जिस पर हरदा विधायक द्वारा तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर ग्रामिणजनों की समस्याओं का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके पश्चात् हरदा विधायक डॉ. दोगने ग्राम में सिकंदर इलेवन क्रिकेट क्लब रूनझुन द्वारा आयोजित विशाल टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में पहुंचकर क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी एवं प्रतियोगिता की ईनामी राशि प्रदान की साथ ही प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान हरदा विधायक डॉ. दोगने के साथ विधायक प्रतिनिधि दशरथ पटेल, अमर रोचलानी, संजय जैन, जगदीश राठौर, शब्बीर खां, इब्राहीम खां, निर्भय दास राजपूत, भगवानदास, राजकुमार सहित समस्त ग्रामवासी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।विज्ञापन
विज्ञापन